IND vs WI: भारत की गेंदबाजी यूनिट पर सोशल मीडिया ने लुटाया जमकर प्यार, साथ ही मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी से लूटी पूरी महफिल

By Twinkle Chaturvedi On July 28th, 2022
IND vs WI: भारत की गेंदबाजी यूनिट पर सोशल मीडिया ने लुटाया जमकर प्यार, साथ ही मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी से लूटी पूरी महफिल

मोहम्मद सिराजः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) पर हैं, टीम ने वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं। सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 27 जुलाई को क्वीन्स पार्क ओवल स्टेडियम (QUEENS PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था।

शिखर धवन ने टॉस जीतकर आज पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बारिश से प्रभावित आज का मैच सिर्फ 36 ओवरों तक ही चला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। रिवाइस्ड प्लेयिंग कंडिशन के हिसाब से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 35 ओवरों में 257 रनों का टारगेट दिया था। वेस्टइंडीज की टीम 137 रन पर ही ऑलआऊट हो गयी। भारतीय टीम ने (DLS METHOD) से 119 रनों से मुकाबला और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली हैं।

मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी यूनिट पर फैंस ने लुटाया प्यार

आज भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आई थी। शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) के 98, शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के 58 और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के 44 रनों की मदद से भारतीय टीम 36 ओवरों में 225 के स्कोर पर पहुंची थी। बारिश के चलते नियम के कारण वेस्टइंडीज को 257 रनों का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम की गेंदबाजी की शुरूआत धमाकेदार तरीके से हुई।

पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों को बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए वेस्टइंडीज को 137 के स्कोर पर ऑलआऊट कर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली हैं। भारतीय टीम के शानदार प्रदर्सन पर सोशल मीडिया ने खूब प्यार जाताया हैं। खासकर मोहम्मद सिराज के लिए आज वो जिस तरह के फॉर्म में नजर आए। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/Bullakhulla2/status/1552408131120295937?s=20&t=aag5hPlRIrZKs50bcP2s1A

https://twitter.com/ALIAMINI881/status/1552384292390481920?s=20&t=aag5hPlRIrZKs50bcP2s1A

https://twitter.com/Ahmadbilal111/status/1552384367905112064?s=20&t=aag5hPlRIrZKs50bcP2s1A

https://twitter.com/Bullakhulla2/status/1552406340886482944?s=20&t=aag5hPlRIrZKs50bcP2s1A

 

Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद सिराज,
Exit mobile version