IND vs ENG: इनिंग की शुरूआत में ही विकेट गंवा बैठे शुभमन गिल हुए जमकर ट्रोल, तो इंग्लैंड की पारी को ध्वस्त करने वाले सिराज पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

मोहम्मद सिराजः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का तीसरा दिन चल रहा हैं। भारत पहली पारी में 416 के स्कोर तक पहुंची थी। आज तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका हैं। जॉनी बेयस्टो (JOHNY BAIRSTOW) के शानदार बल्लेबाजी के दम से इंग्लैंड आगे बढ़ती दिख रही थी। लेकि टीम 284 के स्कोर पर ही ऑल आऊट हो गयी। भारतीय टीम ने दूसरी पारी की बैटिंग शुरू कर दी हैं।

भारत ने दूसरे सेशन के अंत तक 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। क्रिज पर पुजारा व हनुमा विहारी मौजूद हैं। भारत के गेंदबाज मोहम्मद सिराज (MOHAMMAD SIRAJ) ने इंग्लैंड की पारी में सबसे ज्यादा चार विकेट चटकार इंग्लैंड को ऑल आऊट करने में मदद की।  जिससे वो सोशल मीडिया में छाए रहे हैं।

शुभमन हुए ट्रोल तो सिराज पर फिदा हुए फैंस

Image

जॉनी बेयस्टो (JOHNY BAIRSTOW) के शानदार पारी से लग रहा था कि इंग्लैंड खेल में और आगे बढ़ेगी। लेकिन इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 284 के स्कोर पर ही ऑल आऊट हो गई। मोहम्मद शमी (MOHAMMAD SHAMI) ने जॉनी बेयस्टो को आऊट कर इंग्लैंड की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया वहीं मोहम्मद सिराज (SIRAJ) ने सैम बिलिंग्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और मैथ्यू पॉट्स को अपना शिकार बनाकर इंग्लैंड को उधेड़ने में अपनी भागीदीरी दिखाई। भारतीय तेज गेंदबाजों की जो ग्रुप हमें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दिखी हैं वह सर्वश्रेष्ठ मानी जा रही हैं।

हर गेंदबाज ने अपना शानदार खेल दिखाया हैं। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट अपने नाम दर्ज की। इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट मैच में उनके इस प्रदर्शन से सोशल मीडिया में फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। वहीं भारत ने इंग्लैंड की पारी के बाद अपनी दूसरी पारी की शुरूआत की जिसमें शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) पहले ही ओवर में 4 रन बनाकर आऊट हो गए। सोशल मीडिया में फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया हैं। लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट