IPL 2022: पीएम नरेंद्र मोदी का नाम गलत लेकर बुरे फंसे कमेंटेटर साइमन डूल, जमकर हो रहे हैं ट्रोल, वायरल हुआ वीडियो
IPL 2022: पीएम नरेंद्र मोदी का नाम गलत लेकर बुरे फंसे कमेंटेटर साइमन डूल, जमकर हो रहे हैं ट्रोल, वायरल हुआ वीडियो

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन खत्म हो चुका हैं। गुजरात टाइटंस के रूप में लीग को एक नई विजेता मिली हैं। आईपीएल कमेंटेटर साइमन डूल (SIMON DOULL) ने फाइनल मैच के पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमेनी में भातर के प्रधानमंत्री का नाम गलत ले लिया। इस वजह से फैंस उन्हें सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने आईपीएल फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को 7 विकेट से हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या पूरे सीजन और फाइनल में टीम के लिए हीरो साबित हुए हैं।

पीएम मोदी का नाम गलत लेकर बुरे फंसे सिमन डूल

आईपीएल का 15वां सीजन बड़े ही शानदार तरीके से खत्म हुआ। पूरे लीग में कमेंटेटर्स ने खूब मेहनत कर अपने कमेंट्री से इस खेल को मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रवि शास्त्री , हर्षा भोगले और साइमन डूल ने मिलकर फाइनल मैच के मैदान की कमेंट्री को संभाला था। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी की जिम्मेदारी संभाली थी।

साइमन डूल ने पूरे सीजन शानदार कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए हैं। लेकिन फाइनल मैच में उन्होने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बने स्टेडियम का नाम गलत ले लिया। साइमन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम को नरेंद्र सिंह मोदी स्टेडियम बोल दिया।

यहां देखें विडियो

सोशल मीडिया में फैंस साइमन डूल को जमकर कर रहे ट्रोल

भारतीय प्रधानमंत्री का नाम गलत लेकर कमेंटेटर साइमन डूल बुरे फंस गए हैं। सोशल मीडिया में लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया में कउछ फैंस के टि्वट यहां देखें-