क्रिकेट जगत में पसरा मातम, भारतीय क्रिकेट के युवा गेंदबाज ने कहा दुनिया को अलविदा, रणजी ट्रॉफी में किया था कमाल

बीते दिन एक महिला क्रिकेटर की मौत ने क्रिकेट जगत में मातम फैसले ही था की अब यानी 13 जनवरी को एक और बड़ी खबर ने इस दुख को बढ़ा दिया है. भारत में आज एक और युवा खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
किस खिलाड़ी ने कहा दुनिया को अलविदा
भारत के जिस युवा खिलाड़ी की हम यहां बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्की हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा हैं. सिद्धार्थ शर्मा फिलहाल महज 28 साल के थे और इतनी सी उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. सिद्धार्थ शर्मा फिलहाल अपनी टीम के साथ गुजरात में थे जहां वो रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे.
यहीं वो बीमार पड़े और पिछले दो हफ्ते से वेंटीलेटर पर पड़े हुए थे. सिद्धार्थ शर्मा की मौत की खबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी. सिद्धार्थ की मौत की वजह उनके लंबे समय से चली आ रही बीमारी बनी. वो लंबे समय से हॉस्पिटल में एडमिट थे और उनकी तबियत भी सुधरने लगी थी की उतने में अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और वो दुनिया को अलविदा कह गए. उनकी मृत्यु 12 जनवरी की देर रात 9 बजे हुई.
सिद्धार्थ शर्मा का करियर
भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी सिद्धार्थ शर्मा एक अच्छे तेज गेंदबाज थे. उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुआ था और वो हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे. अब तक का उनका करियर कुछ बहुत लंबा तो नहीं रहा लेकिन जो रहा अच्छा रहा. पिछले 5 साल में उन्होंने अब तक 1 टी20 मैच खेला, 6 फर्स्ट क्लास मैच और 6 लिस्ट ए के मुकाबले खेले. अपने करियर का आखिरी मैच सिद्धार्थ ने साल 2022 दिसंबर में खेला था जो की बंगाल के खिलाफ खेला गया था और इस मैच में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा था.
Tags: सिद्धार्थ शर्मा,