जयपुर एयरपोर्ट पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ नजर आए शुभमन गिल, वायरल हुई तस्वीर तो छिड़ा लवस्टोरी का एंगल

By Tanu Chaturvedi On January 7th, 2023
शुभमन गिल

टीम इंडिया के खिलाड़ी और बॉलीबुड सेलेब्स की कई जोड़ियां फैंस की पसंद बनी हैं। इनमें विराट कोहली-अनुष्का के अलावा, जहीर-सागरिका की जोड़ी और हार्दिक-नताशा की जोड़ी का नाम लिया जाता है। इस लिस्ट में एक और नाम है, जो इस लिस्ट में शामिल हो सकता है। दरअसल, खिलाड़ी हैं शुभमन गिल। इन दोनों को जयपुर एयरपोर्ट में साथ देखा गया, इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शुभमन के साथ थी ये बॉलीवुड स्टार

टीम इंडिया के लिए खेलने वाले शुभमन गिल को कई बार देखा गया है। ऐसे में चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सारा अली खान और शुभमन गिल साथ में नजर आ रहे हैं।  दोनों की यह तस्वीर जयपुर एयरपोर्ट की बताई जा रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि दोनों साथ में न्यू ईयर मनाने जयपुर गए थे और ये तस्वीर उसी समय की है। हालांकि इस तस्वीर को लेकर अभी दोनों ने कोई भी प्रतिक्रया नहीं दी है और न ही दोनों इस तस्वीर की पुष्टि की है।

इस खिलाड़ी से साथ जुड़ा है सारा का नाम

सारा अली खान से पहले शुभमन गिल का नाम सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा गया था। दोनों को कई बार साथ भी देखा गया था। दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़ी गतिविधियां भी शेयर की थी।  कुछ समय बाद दोनों के अलग होने की खबरें आ गई थी। अब उनका नाम जोड़ा सारा अली के साथ जोड़ा जा रहा है।

शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए अच्छा परफॉर्म करते हैं। वह इस समय श्रीलंका टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका सीरीज के लिए टीम में डेब्यू किया है। पहली सीरीज में शुभमन ने अच्छा गेम खेला है, आगे सीरीज में वह कैसा परफॉर्मेंस देते हैं, ये देखने लायक होगा।

Tags: टीम इंडिया, शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर, सारा अली खान,