शुभमन गिल: आईपीएल में भले ही गुजरात ट्रॉफी से चूक गई हो. लेकिन गुजरात के स्टार प्लेयर शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था. गिल ने भले ही फाइनल मैच में कुछ ख़ास कमाल न दिखाया हो लेकिन बाकी पूरे सीजन भर गिल के बल्ले ने आग उगली है. गिल ने शानदार शतकीय पारियां खेली हैं. बता दें की, जितना अपने क्रिकेट को लेकर गिल चर्चा में रहते हैं. इससे ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियाँ बटोरते हैं.
शुभमन गिल से मास्टर-ब्लास्टर ने भी की मुलाकात
आपने भी कई सोशल मीडिया पर वायरल विडियो देखे होंगे. जिसमें देखा होगा की जब गिल क्रिकेट ग्राउंड पर होते हैं तब पीछे लोग चिल्ला रहे होते हैं की “हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो.” गिल और सारा को लेकर खूब मीमस बना करते हैं.
आईपीएल के दौरान शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर का एक विडियो खूब सुर्ख़ियों में रहा था. इस विडियो सचिन और गिल को साथ में करते हुए देखा गया था. अब सचिन की लाड़ली सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल से फिर सुर्ख़ियों में छा गए हैं.
गिल के पीछे सारा पहुंची विदेश
बता द्दें की, इस आईपीएल में शुभमन गिल के बल्ले से इस सीजन 17 पारियों में 59.33 के औसत से कुल 890 रन देखने को मिले. इसके अलावा गिल के बल्ले से 3 बेहतरीन शतकीय पारियां भी देखने को मिली.
अगर बात सारा तेंदुलकर की जाए तो, अभी हाल ही में सूर्य कुमार यादव ने एक स्टोरी पोस्ट की थी. जिसमें उनके साथ गिल भी थे. दोनों की ये फोटो लंदन की थी. इसके बाद सारा ने एक स्टोरी लगाई थी जो लंदन की थी. अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं सारा गिल के पीछे लंदन गई हैं.
