IPL 2022, LSG vs GT: मैन ऑफ़ द मैच शुभमन गिल ने कहा शुरुआत में लोगो ने हमें कम समझा, अब बन रहे सबके फ़ेवरेट

By Akash Ranjan On May 11th, 2022
IPL 2022, LSG vs GT: मैन ऑफ़ द मैच शुभमन गिल ने कहा शुरुआत में लोगो ने हमें कम समझा, अब बन रहे सबके फ़ेवरेट

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 57वां मुकाबला आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम आमने-सामने थी। हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 13.5 ओवर में ही 82 ऑलआउट हो गई।

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

गुजरात को जीत दिलाने में टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। लखनऊ के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) दमदार ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में गिल 49 गेंदों में 7 चौके की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद रहे। यही कारण है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ़ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोले शुभमन गिल ?

मैन ऑफ़ द मैच चुने जाने के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बताया कि उनके लिए यह एक बढ़िया पारी रही। वो हमेशा से अंत तक खेलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि,

” मेरे लिए यह एक बढ़िया पारी है। मैंने हमेशा से चाहा है कि मैं अंत तक खेलूं। जब आप अंत तक वहां होते हैं तो हमेशा यही सोचते हैं कि टीम के लिए मैच खत्म करें। शुरुआत में मैंने नहीं सोचा था कि गेंद को इतना मूवमेंट मिलेगा, साथ ही मुझे यह भी आशा नहीं था कि गेंद इतना टर्न करेगी। हालांकि जिस तरह की पिच थी, वहां हमें लगातार स्ट्राइक रोटेट करना था। इस तरह की पारी खेल कर काफ़ी अच्छा लगता है।”

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में बल्लेबाज़ी के बाद मैदान पर न आने का भी कारण बताया उन्होंने आगे कहा कि,

 

” मुझे पीठ में थोड़ी समस्या है, इसी कारण से मैं फील्डिंग करने के लिए मैदान में नहीं उतरा। उम्मीद है कि यह समस्या अगले मैच तक ठीक हो जाएगी।”

Tags: गुजरात टाइटंस, मैन ऑफ द मैच, लखनऊ सुपरजांयट, शुभमन गिल,
Exit mobile version