IPL 2023 के बाद अब युवा सुपरस्टार Shubman Gill फिल्मों में आने वाले हैं नजर, इस FILM में आने वाले हैं नजर

शुभमन गिल

शुभमन गिल (Shubman Gill) भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने शानदार बल्लेबाजी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है और कई बार भारत की टीम को जिताने में अहम भूमिका भी निभाई है। आपको बता दें कि शुभमन गिल (Shubman Gill) आईपीएल में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अब इसी बीच शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि क्रिकेट की दुनिया में अपनी धाक जमाने के बाद अब शुभमन गिल (Shubman Gill) जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू भी करने जा रहे हैं।

Shubman Gill ने मारा चौका तो बुरी तरह चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर, क्या आईपीएल से हो जाएंगे बाहर? जानिए फिटनेस अपडेट

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे Shubman Gill

आपको बता दें कि शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ काफी समय से जोड़ा जा रहा है। हालांकि अब शुभमन गिल फिल्मी दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल रिलीज हुई फिल्म स्पाइडर मैन नो वे होम का अगला पार्ट स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स ट्रेलर रिलीज के बाद चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म के हिंदी और पंजाबी वर्जन में शुभमन गिल अपनी आवाज देने वाले हैं।

इस खबर को सुनने के बाद जाहिर है शुभमन गिल के चाहने वाले काफी ज्यादा उत्साहित है और वह फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुभमन गिल भी अपनी फेवरेट सुपर हीरो फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक स्पाइडर-मैन का अगला पार्ट 2 जून को रिलीज होने जा रहा है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए शुभमन गिल ने कहा कि, मैं स्पाइडर-मैन को देखते हुए बड़ा हुआ हूं मैं इस फिल्म के हिंदी और पंजाबी संस्करणों के लिए अपनी आवाज देने के लिए रोमांचित हूं। क्योंकि यह भारत में बनने वाली पहली स्पाइडर-मैन फिल्म है। 2 जून को यह फिल्म कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।