IND vs NZ : शुभमन गिल के हाथों अब टीम इंडिया की कमान, न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम की करेंगे अगुवाई

By Akash Ranjan On August 21st, 2022

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) का सितारा इन दिनों बुलंदी पर है। मौजूदा समय में वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी धाक जमा चुके हैं अब 1 सितंबर से न्यूज़ीलैंड(A) के खिलाफ शुभमन टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी करते हुए भी नजर आने वाले हैं। दोनों देशों बीच सबसे पहले चारदिवसीय मैचों की सीरीज की शुरुआत बैंगलोर में हो जाएगी।

इसके बाद 22 सितंबर से एकदिवसीय मैचों की शृंखला का आगाज होगा। जिसमें पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) समेत कई स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल के नेतृत्व में खेलते हुए नजर आएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल करेंगे भारत ए की कप्तानी

टीम इंडिया (Team India) के 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज को आगामी सितम्बर महीने में न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत-ए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। मेहमान टीम सितम्बर महीने में पहले चार दिवसीय मैच बेंगलुरु में खेलगी। इसके बाद चेन्नई में भारत-ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का आमना-सामना होगा।

कुल मिलाकर बेंगलुरु में तीन और चेन्नई में तीन मैच होंगे। वहीं, अगर हम ओवरऑल बात करें तो इस साल BCCI ने कुल नौ खिलाड़ियों को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया है। शुभमन गिल (Shubman Gill) भारतीय टीम के नौवें कप्तान बन चुके हैं। इससे पहले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

शुभमन गिल की अगुवाई में खेलेंगे कई स्टार खिलाड़ी

न्यूज़ीलैंड(A) के खिलाफ टीम इंडिया के चयनित दल की दिलचस्प बात ये है कि यहां पृथ्वी शॉ, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड जैसे धुरंधर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, केएस भरत, वेंकटेश अय्यर को भी एकदिवसीय टीम में मौका दिया गया है। इसके अलावा भारतीय घरेलू क्रिकेट के जाने माने हरफनमौला खिलाड़ी ऋषि धवन की भी वापसी हुई है।

एकदिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम (Team India) – शुभमन गिल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़, हनुमा विहारी, ईशान किशन, ऋषि धवन, वाशिंगटन सुंदर, प्रवीण दुबे, मयंक मार्कंडे, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, केएस भरत, वेंकटेश अय्यर, पुलकित नाग, राहुल चाहर, यश दयाल।

न्यूजीलैंड ‘ए’ के भारत दौरे का शेड्यूल (List-A)

पहला लिस्ट ए मैच: 22 सितंबर
दूसरा लिस्ट ए मैच: 25 सितंबर
तीसरा लिस्ट ए मैच: 27 सितंबर

Tags: टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ‘ए’, भारतीय क्रिकेट टीम, शुभमन गिल,
Exit mobile version