शुभमन गिल के शानदार फॉर्म ने इन 3 खिलाड़ियों की उड़ाई रातों की नींद, किसी भी वक्त हो सकते हैं टीम से बाहर

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने कल 22 अगस्त को जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म की हैं। भारत ने इस सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) के लिए वेस्टइंडीज के बाद यह दौरा और भी काफी ज्यादा शानदार रहा हैं। शुभमन इस सीरीज के मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए, सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन ने अपने करियर का पहला शतक पूरा किया। कल शुभमन ने 130 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल था।
शुभमन अपने पिछले मैचों से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन फाइनली उन्होने शतक का स्वाद चखा हैं। शुभमन का ऐसा फॉर्म देख मैनजमेंट उनको बाहर रखने का कतई नहीं सोचेगी क्योंकि विश्व कप अगले साल ही होना हैं। शुभमन का शानदार फॉर्म इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए खतरे की घंटी बनते हुए नजर आ रहा हैं। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताते हैं-
1. ईशान किशन
ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और शुभमन गिल दोनों ही नए जमाने के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं दोनों ने ही मिले मौकों पर अपने आप को भुनाया हैं। ईशान किशन ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच में 50 रनों की शानदार पारी खेली थी। शुभमन और ईशान की साझेदारी भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही था। लेकिन शुभमन गिल अपने शानदार प्रदर्शन से किसी खिलाड़ी की सबसे पहले छुट्टी करेंगे वह ईशान किशन ही हैं।
ईशान भी शुभमन की तरह ही मिडिल ऑर्ड और ओपनिंग करते हुए नजर आए थे। लेकिन जिस तरह से शुभमन अभी किसी भी पोजिशिन पर बल्लेबाजी के लिए सक्षम दिखाई दे रहे हैं, वह ईशान किशन की छुट्टी सबसे पहले करते नजर आएंगे। जाहिर है मैनजमेंट शुभमन को ज्यादा मौका देते नजर आएगी क्योंकि वह ओपनिंग और मिडिल ऑर्ड को बखूबी संभालते दिख रहे हैं।
2. शिखर धवन
शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) अभी सिर्फ एक ही फॉर्मेट वनडे में ही खेलते हुए नजर आते हैं जहां वो सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। शिखर धवन और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी वनडे में नजर आती हैं। लेकिन शुभमन गिल अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं अगर वो अपना प्रदर्शन इसी तरह बरकरार रखें तो वह भारत की ओपनिंग पोजिशिन को अपने हाथ में लेते हुए नजर आ सकते हैं।
शुभमन ओपनिंग बल्लेबाज के तौर आक्रमक नजर आते हैं। उनका बल्लेबाजी का अंदाज भारत को मजबूत पक्ष में रखता हैं। शिखर धवन का हालिया स्ट्राइक रेट सबसे ज्य़ादा सवाल खड़ा कर रहा हैं। वह काफी ज्यादा धीमा खेलते हुए नजर आ रहे हैं जो ओपनिंग बल्लेबाज के हिसाब से बिल्कुल भी सहीं नहीं हैं। इसलिए शुभमन शिखर धवन की जगह लेते हुए नजर आ सकते हैं।
3. विराट कोहली
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अभी थोड़े खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन वो जिस दिन अपने फॉर्म में वापसी करेंगे तब कोई युवा युवा और सीनियर उनकी जगह नहीं ले सकते हैं। विराट अभी ब्रेक में थे तीन नंबर पर श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने अपना खेल दिखाया हैं। जिसमें से सबसे शानदार शुभमन ही रहे हैं।
शुभमन गिल तीन नंबर पर आक्रमकता दिखाते हुए जिम्बाब्वे दौरे के दूसरे और तीसरे मैच में नजर आए। शुभमन गिल उसी तरह के इंटेट से बल्लेबाजी कर रहे थे जिस तरह के तीन नंबर के बल्लेबाजी को करनी चाहिए। अगर विराट आने वाले वनडे मैचों में आराम पर रहते हैं तो वह विराट कोहली को रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं।
Tags: ईशान किशन, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, शिखर धवन, शुभमन गिल,