IND vs SL: शुभमन गिल ने एक पारी में लगातार 2 बार जड़ दिया चौके का हैट्रिक, दिखा दिया अपना आक्रामक रूप

भारत और श्रीलंका के बीच आज वनडे सीरीज का पहले मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस में बाज़ी मारते हुए श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की. टीम की ओपनिंग भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल करते नजर आए. दोनो ही बल्लेबाजों ने बेहद धाकड़ प्रदर्शन किया और टीम को अच्छी शुरुआत दी. शुभमन गिल ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते दिखे उनके बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके बल्ले से आज की पारी के दौरान दो बार ऐसा देखने मिला जिसने सबको चौंकाया.
दो बार किया कारनामा
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आज के इस मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते दिखे. उनके बल्ले से 70 रन निकले मगर वो अपना शतक पूरा करने से चूक गए. लेकिन फिर भी इस 70 रनों की शुभमन गिल की पारी में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने सबको प्रभावित किया. शुभमन गिल ने भारत की पारी के चौथे ओवर में बल्लेबाजी करते हुए लागतार तीन चौके लगाए और इस हैट्रिक से उन्होंने सबको प्रभावित किया.
ये हैट्रिक उनकी पहली हैट्रिक थी. वहीं इसी मैच में अपनी बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में दोबारा चौकों का हैट्रिक लगाया. चौथे ओवर में पहला चौका शुभमन गिल ने पॉइंट और कवर के बीच लगाया, दूसरा चौका उन्होंने पॉइंट के पास खेला. वहीं तीसरा चौका उन्होंने डीप पॉइंट पर मारा. वहीं बात करें 19वें ओवर की तो पहला चौका उन्होंने डीप मिडविकेट पर मारा. वहीं दूसरा चौका उन्होंने डीप पॉइंट पर खेला और तीसरा उन्होंने डीप मिडविकेट की और जड़ा.
गिल का टूटा शतक का सपना
श्रीलंका के खिलाफ आज के इस पहले मुकाबले में शुभमन गिल के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा था की वो आज अपना वनडे फॉर्मेट का तीसरा शतक जड़ते नजर आएंगे. लेकिन हुआ कुछ और ही. श्रीलंका की टीम के कप्तान और गेंदबाज दासुन शनाका ने उनका विकेट चटकाते हुए उन्हें निराश किया. शनाका की गेंद शुभमन गिल के पैड पर लगी और गिल पवेलियन लौट गए. इस मुकाबले में शुभमन गिल के बल्ले से 70 रनों निकले जिसमें उनके बल्ले से निकले हुए 11 चौके भी शामिल रहे.
Tags: दासुन शनाका, भारत बनाम श्रीलंका, शुभमन गिल,