SuryaKumar Yadav को ओपनिंग करता देख दंग रह गए पूर्व कप्तान, जताई नाराजगी कहा, ‘सूर्या का करियर मत बर्बाद करो…’

By Satyodaya On August 2nd, 2022
SuryaKumar Yadav को ओपनिंग करता देख दंग रह गए पूर्व कप्तान, जताई नाराजगी कहा, 'सूर्या का करियर मत बर्बाद करो...'

इन दिनों भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है जहां पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेल रही है। जिसमें पहला मैच भारतीय टीम ने अपने नाम का दिया लेकिन दूसरा मैच भारतीय टीम को हारना पड़ा। दूसरा मैच कल यानी 1 अगस्त को खेला गया है जिसमें भारतीय टीम को 5 विकेट से वेस्टइंडीज की टीम ने हरा दिया है। वही इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा में सूर्यकुमार यादव बने हुए हैं इन दिनों सुर्य कुमार यादव (SuryaKumar Yadav) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

हर जगह सूर्य कुमार यादव की ही चर्चा हो रही तरह सूर्य कुमार यादव को कप्तान रोहित शर्मा ने ओपनिंग करने के लिए उतारा था। हालांकि सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) इस दौरान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए वहीं सूर्य कुमार यादव की ओपनिंग पर अलग-अलग तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत (Shrikant) ने नाराजगी जाहिर की है।

सूर्य कुमार की ओपनिंग पर भड़के श्रीकांत

दरअसल रोहित और कोच राहुल द्रविड़ ने केएल राहुल की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को उतार दिया है। जबकि इशान किशन ऋषभ पंत जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ियों को बाहर बिठा दिया है। जिसके चलते सूर्य कुमार की ओपनिंग पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत भड़क गए हैं। उन्होंने बयान देते हुए कहा है कि, सूर्यकुमार यादव t20 वर्ल्ड कप 2022 में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए बेहतर खिलाड़ी हैं। उन्हें ओपनिंग में ना उतारा जाए।”

उन्होंने कहा,” उनसे पारी का आगाज करवा कर क्या आप लोग उनका करियर बर्बाद कर देना चाहते हैं। अगर आप लोग किसी भी बल्लेबाज से पारी की शुरुआत करवाना चाहेंगे तो उसका करियर तबाह हो जाएगा अगर आपको पारी की शुरुआत करवानी है तो श्रेयस अय्यर को बुलाइए, ईशान किशन को टीम में जगह दीजिए। सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) का करियर मत बर्बाद कीजिए। मैं आपको बता रहा हूं तब क्या होगा जब सूर्यकुमार यादव 1,2 खराब पारियों के चलते उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस खो दिया तो?” श्रीकांत ही नहीं सूर्यकुमार की ओपनिंग पर नाराज हुए हैं इससे पहले मोहम्मद कैफ भी बयान दे चुके हैं।

मोहम्मद कैफ ने दिया था बड़ा बयान

अभी श्रीकांत ने बहुत बड़ा बयान दिया इससे पहले मोहम्मद कैफ ने भी सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को लेकर बहुत बड़ा बयान दे दिया था। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ हैरत में पड़ गए थे। उन्होंने जैसे ही सूर्यकुमार यादव को ओपनिंग करते हुए देखा तो वह दंग रह गए। उन्होंने कहा था कि सूर्यकुमार से पारी का आगाज कराए जाने से वह काफी हैरान रह गए हैं।

क्योंकि इससे पहले भारत ने इंग्लैंड में ऋषभ पंत से पारी का आगाज करवाया था जबकि ईशान किशन को डगआउट में बिठा दिया था। भारतीय टीम के इस तरह अजीबोगरीब फैसले से फैंस भी काफी हैरान है। फैंस को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा कि रोहित शर्मा यह क्या कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-SuryaKumar Yadav से ओपनिंग कराने के पीछे कोच और कप्तान ने की बड़ी प्लानिंग, भुवनेश्वर कुमार ने किया बड़ा खुलासा

Tags: श्रीकांत, सूर्य कुमार यादव,
Exit mobile version