IND vs RSA: लगातार रन बनाने के बाद भी श्रेयस अय्यर को आगामी टी20 विश्व कप में नहीं मिलेगा मौका, जानिए क्या हैं इसकी वजह

By Twinkle Chaturvedi On June 13th, 2022
IND vs RSA: लगातार रन बनाने के बाद भी श्रेयस अय्यर को आगामी टी20 विश्व कप में नहीं मिलेगा मौका, जानिए क्या हैं इसकी वजह

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM) में खेला जा रहा हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में मात्र 148 रन ही बना पायी। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने आज टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। लेकिन लगातार रन बनाने के बावजूद भी श्रेयस टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP)  का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी वजह-

श्रेयस अय्यर नहीं होंगे टी-20 विश्व कप का हिस्सा

Shreyas Iyer Faces "Bigger Challenges Ahead", Says Former India Selector | Cricket News

भारत इस वक्त साऊथ अफ्रीका के साथ पांच मैचों की अंतराष्ट्रीय टी-20 सीरीज खेल रही हैं। इस सीरीज को दोनों टीमें टी-20 विश्व कप की तैयारी के तर्ज पर खेल रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज 10 जून को खेला जा रहा हैं। जिसमें श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के 40 रन और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) के मैच फिनिशिंग पारी के 30 रन की मदद से इंडिया 148 के टोटल पर पहुंच पायी हैं।

आगामी टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) इस साल अक्टूबर में आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला हैं। भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर को लगातार रन बनाने के बावजूद भी मौका इसलिए नहीं मिल पाएगा। क्योंकि श्रेयस स्पिनर गेंदबाजों के आगे चौके छक्के मारने में सक्षम हैं। लेकिन तेज गेंदबाजों के आगे वो काफी फीके पड़ते नजर आ रहे हैं।

हम सब जानते हैं कि आस्ट्रेलिया की पिचों पर बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के आगे कमजोर पड़ जाते हैं। ऐसे में अब तक श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी कमजोरी यही रही हैं कि वो तेज गेंदबाजों के आगे अपने हाथ खोल नहीं पाते हैं और अपना विकेट गंवा देते हैं।

श्रेयस अय्यर को कमजोरी को बनाना होगा अपनी ताकत

IPL 2022 Mega Auction: KKR buy Shreyas Iyer for whopping ₹12.25 crores | Cricket - Hindustan Times

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने 36 और दूसरे मैच में 40 रन बनाए हैं। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी श्रेयस अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। लेकिन उन्हें टी-20 विश्व कप में टीम का हिस्सा बनने के लिए तेज गेंदबाजों के आगे अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी काम करने की जरूरत हैं।

वर्ना ये चीज उन्हें काफी पीछे ले जा सकती हैं। टी-20 विश्व कप में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल श्रेयस के सबसे बड़े टक्कर हैं। ऐसे में उन्हें विश्व कप का हिस्सा बनने के लिए अपनी कमजोरी को ताकत बनाने के ऊपर काम करना पड़ेगा।

 

Tags: टी-20 विश्व कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,