मनीष पांडे की राह पर चलने लगा हैं यह भारतीय खिलाड़ी मिल रहे मौकों पर हो रहा बुरी तरह फ्लॉप, जल्द होना पड़ सकता हैं टीम से बाहर

By Twinkle Chaturvedi On July 11th, 2022
श्रेयस अय्यर का खराब फॉर्म बना मुसीबत, जल्द होना पड़ कता हैं टीम से बाहर

श्रेयस अय्यरः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) की गिनती दुनिया के बड़े क्रिकेट टीमों में होती हैं। और ऐसा सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के शानदार खेल द्वारा ही संभव हो पाया हैं। आज के समय में भारतीय टीम के पास प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, चाहे बल्लेबाज, गेंदबाज हो या ऑलराऊंडर हर फील्ड में भारत (INDIA) के पास युवा प्रतिभाएं मौजूद हैं। आज हम टीम में कई नए खिलाड़ियों को देख रहे हैं जो मिले हुए मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह और सफलता पा रहे हैं।

लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा हैं जो मिले हुए मौकों में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहा हैं। इनकी तुलना मनीष पांडे (MANISH PANDEY) से भी की जा रही हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी-

श्रेयस अय्यर नहीं भुना पा रहे हैं मिले मौकों को

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। श्रेयस पिछले कुछ समय पहले चोट से उबर कर वापसी करते हुए इसी साल श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ टी-20 सीरीज में श्रेयस ने धमाकेदार तरीके से शुरूआत कर सबको चौंका दिया था। श्रेयस को इस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। आईपीएल के बाद श्रेयस को साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका दिया गया था।

यहां श्रेयस शुरूआत अच्छी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही विरोधी खिलाड़ियों के उनकी कमजोरी के बारे में पता चला उन्होंने उसका फायदा उठाकर श्रेयस अय्यर को आऊट कर दिया। श्रेयस तेज गेंदबाजों के आगे कमजोर दिखाई दे रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी ऐसा ही हुआ। उसके बाद टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रेयस खेलते हुए दिखाई दिए लेकिन यहां पर भी श्रेयस कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।

श्रेयस मिले मौकों को अपनी तरफ नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय टीम में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं टीम मैनेजमेंट दूसरे खिलाड़ियों को मौका देना चाहती हैं। और उन्हें ही टीम में रखेगी जो अच्छा प्रदर्शन करें आगामी विश्व कप के लिए टीम तलाशी जा रही हैं। जिसमें श्रेयस अय्यर का ऐसा फॉर्म उन्हें टीम से बाहर कर सकता हैं।

इस कारण श्रेयस अय्यर की हो रही मनीष पांडे से तुलना

मनीष पांडे (MANISH PANDEY) ने जब भारत के लिए खेलना शुरू किया था। तब हर कोई यहीं कहता था कि मनीष भारत (INDIA) के भविष्य हैं। लेकिन मनीष को बहुत जल्दी क्रिकेट का मैदान छोड़ना पड़ा। मनीष ने जब भारत के लिए खेलना शुरू किया तब उन्होने कुछ बढ़िया पारी खेल कर टीम में अपनी जगह पक्की की। लेकिन फिर मनीष चोटिल होते गए और फिर मिले गए मौकों में बुरी तरह से फ्लॉप रहें।

जिसके कारण उन्हें भारतीय टीम में ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा हैं, श्रेयस मिले हुए मौकों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट अब खिलाड़ियों को बैक भी नहीं करने वाली हैं। वह उन्हें ही मौका देगी जो अच्छा प्रदर्शन करेगा।

 

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version