IND vs WI: खराब फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर को आखिर कब तक बैक करेगी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही है मैनेजमेंट

By Twinkle Chaturvedi On August 2nd, 2022
IND vs WI: खराब फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर को आखिर कब तक बैक करेगी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर कर रही बड़ी गलती

श्रेयस अय्यरः भारतीय टीम (INDIA TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती दिखाई दे रही हैं।  आज 1 अगस्त को सीरीज का दूसरा मैच वॉर्नर पॉर्क में 3 घंटे देरी से भारतीय समय 11 बजे से खेला जा रहा हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था। वेस्टइंडीज की टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकटों से जीत प्राप्त कर ली हैं। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) पिछले मैच की तरह आज भी सबको निराश करते दिखें।

श्रेयस अय्यर को कब तक बैक करेगी इंडिया

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) वेस्टइंडीज के दौरे से पहले सीरीजों में जल्दी आऊट होते दिख रहे थे, उनकी शॉर्ट गेंद के आगे कमजोरी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। वेस्टइंडीज दौरे के वनडे सीरीज में श्रेयस अच्छे नजर आए थे, उन्होने 3 मैचों की सीरीज में 2 फिफ्टी भी जड़ी थी। लेकिन टी20 सीरीज का हिस्सा बनते ही श्रेयस वापस से पुराने अवतार में ही दिख रहे हैं।

पहले मैच में श्रेयस शून्य पर आऊट हुए थे और आज के मैच में 10 रन बनाकर आऊट हो गए। आज टीम ने ओपनरों को जल्दी खो दिया जिसके बाद श्रेयस की टीम को बहुत ज्यादा जरूरत थी। मगर वो जल्दी विकेट खोते नजर आए, श्रेयस अय्यर वापस से शॉर्ट बॉल के आगे आऊट होते दिखें। जिसके बाद अब टीम में उनकी मौजूदगी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

बीसीसीआई मैनेजमेंट भी ईशान किशन (ISHAN KISHAN), दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और संजू सैमसन (SANJU SAMSON) जैसे खिलाड़ियों को दरकिनार कर श्रेयस को मौका दे रही हैं। जिससे बात अब टीम की स्थिति पर आ गई हैं। शानदार फॉर्म में मौजूद बल्लेबाज के रहने के बावजूज टीम मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर को बार-बार बैक करने में लगी हुई हैं।

श्रेयस अय्यर की जगह इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं अगले मैच में मौका

श्रेयस अय्यर टी20 फॉर्मेट में मिल रहे मौकों पर खड़े नहीं हो पा रहे हैं, भारत के पास बैकअप के लिए एक से बढ़ कर एक बल्लेबाज हैं। श्रेयस वेस्टइंडीज दौरे के दो लगातार टी20 मुकाबलों में खराब प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद अब टीम को किसी और को मौका देकर उन्हें आजमाना चाहिए।

टीम के पास इस वक्त दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA), ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और संजू सैमसन (SANJU SAMSON) जैसे बल्लेबाज हैं, जो शानदार फॉर्म में भी हैं। इन खिलाड़ियों को अगले मैच में मौका मिलता दिखाई पड़ रहा हैं। अच्छे फॉर्म में रहने के बावजूद भी इन बल्लेबाजों के साथ अन्याय सा हो रहा हैं। श्रेयस अय्यर में प्रतिभा की कमीं नहीं हैं।

लेकिन इस वक्त टीम को उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए जो आगे आकर अपना फॉर्म बनाए रख सकें और टीम के लिए उसे इस्तेमाल करें। टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 अग्सत को हैं, टीम अगर बदलाव के साथ जाना चाहें तो श्रेयस अय्यर एक बड़ा बदलाव होंगे।

Tags: ईशान किशन, दीपक हुड्डा, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version