IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: विराट कोहली को लेकर उमड़ा शोएब अख्तर का प्यार, अख्तर की बातें जीत लेगी आपका दिल

आईपीएल 2022 का क्वालिफायर -2 का मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जा रहा हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) आईपीएल के इतिहास के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होने सिर्फ एक ही टीम के लिए आईपीएल की लीग में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह सीजन कोहली के लिए मध्यम ही रहा हैं। पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) ने हाल ही में विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं।
मैं चाहता हूं विराट कोहली मैच विनिंग पारी खेले- शोएब अख्तर
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली के फॉर्म को लेकर हाल ही में स्पोर्टकीड़ा के साथ बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया हैं-
” मेरा दिल कहता है कि आज विराट कोहली अपना शो करे। आज वो यहां से टीम को लेकर चले, मैं और इससे ज्यादा उनको गिरते नहीं देख सकता। ये मेरे दिल की ख्वाहिश है वही आज मैच में देखने लायक होंगे। मैं चाहता हूं कि वो मैच विनिंग पारी खेलें, आरसीबी को पार लगा जाएं, मैं उनको खुश देखना चाहता हूं।”
शोएब अख्तर ने आगे बात करते हुए बताया कि विराट कोहली कौन हैं-‘
“कोहली ग्रेट प्लेयर है। उसे बेवजह लोग ट्रोल करते हैं. आज घबराना नहीं है, मैदान में जाकर इनको वो फेंटा लगाना है, वो फेंटा लगाना है कि बता देना है सामने वाली टीम को कि विराट कोहली कौन है।”
आरसीबी के फिनिशर दिनेश कार्तिक के बारे में भी बोले शोएब अख्तर
दिनेश कार्तिक आईपीएल के इस सीजन में कमाल के फॉर्म में चले हैं। इस सीजन हमने उनके बल्ले से कई तूफानी और चमकदार पारी देखी हैं। टीम को जब भी उनकी जरूरत पड़ी हैं अपने कमाल से कार्तिक ने आरसीबी की नईया को पार लगाया हैं। दिनेश कार्तिक के बारे में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा-
Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल क्वालिफायर-2, दिनेश कार्तिक, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली, शोएब अख्तर,“दिनेश कार्तिक मेरे साथ का है। बड़ा तगड़ा प्लेयर है, एक और बहादुरी की मिसाल है। उनकी पर्सनल लाइफ में काफी विवाद रहे। उसके बाद उन्होंने वापसी की और शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।”