रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर आज हो गए 47 साल के, शारीरिक परेशानी से जूझ रहे अख्तर ने अपने जन्मदिन वाले दिन कही यह बात
रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर आज हो गए 47 साल के, शारीरिक परेशानी से जूझ रहे अख्तर ने अपने जन्मदिन वाले दिन कही यह बात

पाकिस्तान (PAKISTAN) के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR)  जिनके गेंदबाजी से सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं स्टंप भी कांपने लगने थे। अपने शानदार करियर में एक से बड़े एक रिकॉर्ड हासिल करने वाले शोएब अख्तर के सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया हैं। जिसके लिए आज के युवाओं को और भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेल शोएब आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं।

आज जन्मदिन के दिन उन्हें दुनिया भर से ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। लेकिन आज ही के दिन शोएब ने अपने सर्जरी को लेकर एक बड़ी जानकारी अपने फैंस को दी हैं।

अपने जन्मदिन के दिन शोएब अख्तर ने अपने फैंस से कही यह बात

शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) आज 13 अगस्त को को 47 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन को फैंस सोशल मीडिया में शानदार तरीके से मनाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस शोएब की धमाकेदार गेंदबाजी के लम्हे सोशल मीडिया में शेयर कर इस गेंदबाज के मैदान में शानदार पलों को याद कर रहे हैं।

शोएब अख्तर ने साल 2011 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था। इस साल शोएब अपना जन्मदिन अपनी सर्जरी के कारण से सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे हैं। शोएब ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया में एक विडियो शेयर किया हैं, जिसमें उन्होने अपने घुटने की सर्जरी के बारे में बात की हैं-

“आज से 12 सप्ताह तक मैं इससे ठीक हो जाऊंगा, लकिन अब में चल रहा हूं और घूम फिर रहा हूं। मैं अभी मिलने की हालत में नहीं हूं मेरे जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया मैं रिकवरी मोड पर हूं और आपकी दुआएं मेरे पास पहुंच रही हैं। बुरी खबर ये हैं कि पांच साल बाद मुझे फिर से अपने घुटने का पूरी तरह से रिप्लेसमेंट कराना पड़ेगा। आइस, दर्द और गोलियां मेरे जीवन में पिछले पांच छह दिन से यही सब चल रहा हैं।”

यहां देखें शोएब अख्तर का वीडियो

Need Help In Recovery | Shoaib Akhtar | SP1G – YouTube