एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर 4 स्टेज के दूसरे मुकाबले के दौरान पाक ने भारत को 5 विकेट से हार दिखाई। पाक के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) द्वारा भारतीय टीम को ताना मारते हुए अपनी प्लेइंग 11 ढ़ूंढने के लिए सलाह दी है। शोएब अख्तर ने कहा कि बीते रविवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान अपनी टीम से पूरी तरीके से परिचित था, लेकिन सुपर 4 के इस मैच में भारत अपनी टीम को लेकर पूरी तरीके से कंफ्यूज नजर आ रहा था।
शेयर किया वीडियो
शोएब अख्तर ने नया वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने मुकाबले के पहले ही अपने दोस्तों और भारतीय प्रशंसकों से बोला था कि पाक बहुत जल्द कम बैक करेगा और भारत को बुरी तरीके से हराएगा, लेकिन भारतीय टीम को अपना दिल नहीं हारना है, जिसकी वजह से उन्हें अपनी प्लेइंग 11 के बारे में एक बार से फिर से निर्णय करना होगा। मैं नहीं समझ पा रहा कि आखिर वह इतने अधिक कंफ्यूजन में क्यों हैं?
पकड़ी भारतीय टीम की कमजोर कड़ी
इसके आगे उन्होंने भारत टीम की कमजोर कड़ी को पकड़कर कहा कि मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि आखिर भारत किस स्टाइल से क्रिकेट खेल रहा है क्योंकि जो भी उनकी टीम से आ रहा है वह सब मार ही खा रहे हैं देखा जाए तो हार्दिक भी बस मार खा रहे हैं, तो वहीं रोहित शर्मा भी फॉर्म ना होने पर मार खा रहे हैं लेकिन किसी को तो एंकर इनिंग खेलनी ही पड़ेगी जैसा कि रिजवान ने पाकिस्तान के लिए किया।
इनको बताया पाक का असली हीरो
अपनी इच्छा जाहिर करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि मैं पूरी तरीके से यह चाहता हूं कि एशिया कप का फाइनल आने वाले रविवार को भारत-पाक के बीच खेला जाएगा, लेकिन इस दौरान किसी भी टीम को खासकर अफगानिस्तान को हल्के में लेना सबसे बड़ी गलती हो जाएगी। ज्ञात हो कि शोएब अख्तर द्वारा एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की जीत का असली हीरो मोहम्मद नवाज को बताया गया, जिन्होंने पाक के लिए एक विकेट लिया, तो वही बैटिंग करते हुए 20 गेंदों पर 42 रन बनाए।
इसे भी पढ़ें-Shaheen Shah Afridi ने किया बहुत बड़ा ऐलान, पाकिस्तान टीम के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी
