शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा शुरू कर रही हैं, जिसमें टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती दिखाई देगी। भारतीय टीम ने अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का पहला मुकाबला कल 18 अगस्त को हरारे स्टेडियम (HARARE STADIUM) में खेला जाएगा। इस सीरीज में पहले शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) कप्तानी संभालते दिखने वाले थे, लेकिन केएल राहुल (KL RAHUL) की वापसी के बाद उन्हें उप-कप्तान नियुक्त किया गया हैं।
वनडे मैच से पहले शिखर धवन एक प्रेस कॉन्प्रेंस का हिस्सा बने थे। जहां वो पत्रकारों के सवालों का जवाब देते नजर आए थे। इसी प्रेस कॉन्प्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं, जिसमें शिखर धवन पत्रकार का सवाल नहीं समझ पाते और उन्हें दोबारा कहने के लिए कहते हैं।
पत्रकार के सवाल पर शिखर धवन का ऐसा रहा रिएक्शन
क्रिकेट के गब्बर शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) बड़े ही डाऊन टू अर्थ इंसान हैं, वह अपने आस-पास का माहौल हमेशा खुशनुमा रखते हैं। साथ ही वो जहां वो वहां हंसी के गुब्बारे ना फूटे ऐसा हो ही नही सकता हैं। ऐसा ही मंजर हमें हाल ही में देखने मिला जब शिखर धवन जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले प्रेस कॉन्प्रेंस का हिस्सा बने थे।
इस प्रेस कॉन्प्रेंस में शिखर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए नजर आ रहे थे। एक पत्रकार ने ऐसा सवाल पूछा जो शिखर के सिर के ऊपर से ही चला गया, जिसके बाद शिखर और वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। शिखर पत्रकार के लहजे को नहीं समझ पाए। जिसके बाद उन्होने वह सवाल वापस से पूछने के लिए कहा, हालांकि पत्रकार का सवाल था-
“शिखर, इस समय जिम्बाब्वे जैसी टीम से खेलना कितना मुश्किल है? जो लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ भी ज्यादा नहीं खेला है। क्या आप जिम्बाब्वे जैसी टीम को हराने की उम्मीद करते हैं?”
“इस सवाल के जवाब में धवन ने जवाब दिया, “आह, मुझे समझ में नहीं आया. क्या आप दोहरा सकते हैं? मैं आपका उच्चारण नहीं समझ सका, सर
यहां देखें वीडियो
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) August 16, 2022
इस सीरीज को जीताने की कोशिश करेंगे- शिखर धवन
शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने अपना पिछला वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीता था। भारत अब जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी पूरी तरह जोश में नजर आ रही हैं। शिखर ने आगामी दौरे के बारे में बात करते हुए कहा कि-
“मुझे लगता है कि ये विश्व क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है कि हम जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रहे हैं, ये हमारे लिए अच्छा है, उनके लिए ऐसी गुणवत्ता वाली टीम के खिलाफ खेलना अच्छा है। विभिन्न परिस्थितियों में आना और खेलना हमेशा एक चुनौती होती है और इस सीरीज को जीतने की कोशिश करेंगे।”
