शिखर धवन से कप्तानी छीनने के बाद आया बड़ा बयान, कहा- “मेरा ध्यान अगले साल होने वाले विश्व कप….”

By Akash Ranjan On August 16th, 2022
शिखर धवन से कप्तानी छीनने के बाद आया बड़ा बयान, कहा- "मेरा ध्यान अगले साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप...."

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस समय टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं। चयनकर्ता उन्हें अब इन दोनों फॉर्मेट के लिए चुन भी नहीं रहे हैं। ऐसे में गब्बर ने अब अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप पर अपनी नजरें गड़ा रखीं हैं। अगले हफ्ते से टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

पहले इस सीरीज के लिए धवन को कप्तान बनाया गया था लेकिन केएल राहुल के फिट होने के बाद उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया जबकि गब्बर को भारतीय टीम का उपकप्तान बना दिया गया है। धवन को अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही मौका मिलता है,ऐसे में उन्होंने अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप पर अपनी नजरें बनाई हुई हैं।

शिखर धवन को आईसीसी टूर्नामेंट खेलना हैं पसंद

 

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें आईसीसी के टूर्नामेंट्स में खेलना पसंद है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह जब भी भारत की जर्सी में खेलते हैं तो उन पर हमेशा दबाव रहता है। सलामी बल्लेबाज ने इंटरव्यू के दौरान कहा,

“मुझे आईसीसी टूर्नामेंट्स में खेलना पसंद है। ये हमेशा एक अलग एहसास और संतुष्टि होती है। मैंने अतीत में कुछ बहुत अच्छे टूर्नामेंट खेले हैं। हर बार जब मैं भारतीय जर्सी पहनता हूं, दबाव हमेशा बना रहता है और बात यह है कि एक अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर मुझे पता है कि दबाव को कैसे संभालना है।

यह निश्चित रूप से मदद करता है, क्योंकि यह मेरे खेल में प्रेरणा जोड़ता है। मैं इस पल से अधिक भयभीत नहीं होता, क्योंकि मेरा ध्यान, प्रक्रिया और तैयारी किसी भी टूर्नामेंट के लिए समान होती है, जिसमें मैं खेल रहा हूं।”

शिखर धवन चाहते हैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप खेलना

 

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में जगह बनाना है। उन्होंने कहा कि,

”मेरा ध्यान अगले साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप पर है और उसके लिए मैं भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहता हूं और उनमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। बीच में, आईपीएल भी है, इसलिए मैं वहां प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करूंगा और घरेलू एक दिवसीय और टी 20 मैच खेलूंगा और खुद को मैच-फिट और तैयार रखूंगा।”

बता दें कि अब धवन ज़िम्बावे दौरे पर खेलते हुए नजर आएँगे। उम्मीद है, वहां उनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार होगा।

Tags: आईसीसी टूर्नामेंट, वर्ल्ड कप, शिखर धवन,
Exit mobile version