IPL 2022: शिखर धवन ने गुजरात के खिलाफ रच दिया एक नया इतिहास, विराट कोहली और रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16 वां पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेल गया. यह मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 190 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया. पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 30 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. इस मैच में धवन के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के नाम क्या रिकॉर्ड दर्ज हुआ, जानने के लिए नीचे पढ़ें…..
शिखर धवन बने टी 20 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के नाम टी 20 में 306 मैचों में 997 चौके थे. शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 4 चौके लगाकर धवन ने टी 20 में अपने 1000 चौके पूरे के लिए. इसके साथ ही शिखर धवन (Shikhar Dhawan) टी 20 मैचों में 1000 चौके पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
टी 20 मैचों में सबसे ज्यादा चौके लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गए गेल के नाम है. गेल ने 463 मैचों में 1132 चौके लगाए है. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का नाम आता है. इन्होंने 336 मैचों में 1054 चौके लगाए हैं. इस लिस्ट में तीसरा नाम आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर का आता है. वार्नर ने 314 मैचों में 1005 चौके लगाए हैं.
शिखर धवन से कोहली और रोहित कितने हैं पीछे
टी 20 मैचों में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के बाद सबसे चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम आता है. कोहली 329 मैचों में 917 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. 373 मैचों में 875 चौके लगाकर रोहित शर्मा भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं।
पंजाब किंग्स के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल 2022 में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. हालांकि इन्होंने इस सीजन में अब तक कोई अर्धशतक या शतक नहीं लगाया है. अच्छी बात ये है कि शिखर धवन अपनी टीम पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं. इस सीजन के चार मैचों में इन्होंने 43 रन, 16 रन, 33 रन और 35 रन बनाया है.
Tags: आईपीएल 2022, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन,