IND vs RSA: जीत के बाद भी शिखर धवन पर बुरी तरह से भड़के फैंस ने कर टीम से बाहर करने की मांग, दक्षिण अफ्रीका टीम का भी उड़ा मजाक

By Aditya tiwari On October 11th, 2022
IND vs RSA: जीत के बाद भी शिखर धवन पर बुरी तरह से भड़के फैंस ने कर टीम से बाहर करने की मांग, दक्षिण अफ्रीका टीम का भी उड़ा मजाक

भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का फाइनल मैच आज दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया. जिसमें शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 99 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. जिस लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने 7 विकेट से कर लिया. जीत के बाद भी फैंस कप्तान धवन पर बुरी तरह से भड़के.

जीत के बाद भी ट्रोल हुए शिखर धवन

IND vs SA: इन 2 खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर साऊथ अफ्रीका को पटखनी देने का प्लान बना रहे हैं शिखर धवन, चुटकियों में करते हैं काम-तमाम

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 99 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किया. 100 रनों के लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर किया. सीरीज के तीनों मैचों में बुरी तरह से फेल होने वाले कप्तान शिखर धवन को फैंस ने अपने निशाने पर लिया. वहीं दौरे में लगातार कप्तान बदल कर सीरीज हारने वाली अफ्रीका को भी फैंस ने जमकर ट्रोल किया है. इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 के बाद अब वनडे सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/Sourav058/status/1579789861120532485?s=20&t=52oNH5N9LS9Lq9XiIa64tQ

https://twitter.com/are_yrr_riya/status/1579814107553075200?s=20&t=52oNH5N9LS9Lq9XiIa64tQ

Tags: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,
Exit mobile version