टी20 फॉर्मेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी शिखर धवन को नजरअंदाज कर रही मैनेजमेंट, कर रही सबसे बड़ी भूूल

भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से मात दी हैं। धवन पहले भारतीय कप्तान भी बने हैं, जिन्होने वेस्टइंडीज (WEST INDIES) को उन्हीं के जमीं पर वाइटवॉश किया हैं। शिखर धवन जब कभी भी मैदान में खेलने के लिए आते हैं चाहे वो नीली जर्सी हो या आईपीएल (IPL) क्रिकेट लीग शिखर अपना जलवा बिखेरना हमेशा कायम रखते हैं।
शिखर अभी भारतीय टीम के लिए सिर्फ एक फॉर्मेट वनडे में ही खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शिखर को लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी बाकी फॉर्मेट में मौके नहीं दिए जा रहे हैं। धवन 20 ओवर के फॉर्मेट के घातक बल्लेबाज हैं, तब भी उन्हें बीसीसीआई (BCCI) मैनेजमेंट नजरअंदाज करती हुई नजर आ रही हैं।
टी-20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी टीम से बाहर हैं शिखर धवन
भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) काफी समय से टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट में खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। धवन सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं जिसमें वो शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आते हैं। शिखर धवन भारत की आईपीएल (IPL) लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं, शिखर ने साल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और साल 2022 में पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं।
शिखर आईपीएल लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में हमेशा शामिल रहते हैं। इस सीजन भी शिखर 460 रन बनाए हैं। आईपीएल के पिछले कुछ सीजन से शिखर धवन के रनों का आंकड़ा हमेशा 500 से ऊपर ही होता हैं। शिखर का यह आंकड़ा भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के मुकाबले से ज्यादा हैं। जहां बीसीसीआई आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन कर रहे युवाओं को भारतीय टीम में मौका देती हैं।
वहीं शिखर धवन जो भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं, आईपीएल जैसे बड़े लीग में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी उन्हें दरकिनार करती हुई नजर आती हैं। क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका तब लगा था जब पिछले साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद भी शिखर धवन को टी-20 विश्व कप 2021 के लिए टीम में नहीं चुना गया था। जबकि शिखर धवन का अनुभव टीम को बहुत कुछ दे सकता था।
युवा खिलाड़ी को मैनेजमेंट दे रही हैं ज्यादा महत्व
भारतीय टीम मैनेजमेंट आज कल युवाओं पर ज्यादा निवेश करती नजर आ रही हैं। भारत की हाल में हो रही सीरीजों में युवा खिलाड़ियों के दबदबा ही देखने को मिल रहा हैं। टी-20 फॉर्मेट में खासकर युवाओं को और ज्यादा मौका दिया जा रहा हैं। जिसके चलते शिखर धवन को मौका नहीं मिल पा रहा हैं।
ईशान किशन (ISHAN KISHAN) , ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) को टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा रही हैं। शिखर के फिटनेस को लेकर कोई भी सवाल नहीं हैं। वह काफी फिट नजर आते हैं। लेकिन उन्हें टीम में मौका क्यों नहीं दिया जा रहा हैं यह बात किसी को भी समझ नहीं आती। शिखर धवन ने अपना आखिरी टी-20 श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल खेला था, जिसमें कप्तानी भी उन्होने ही संभाली थी।
Tags: बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,