इन दिनों भारतीय टीम वेस्टइंडीज के तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इसका पहला मैच 22 जुलाई को खेला गया है। जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के घर में ही 3 रनों से उसे हरा दिया है। इस दौरान भारतीय टीम के हर खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन सबसे ज्यादा कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कमाल ही कर दिया है। हालांकि शिखर धवन ने शतक लगाने में 3 रनों की चूक कर दी है।
शिखर धवन ने इस दौरान बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। तो आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि इस मैच में शिखर धवन ने किन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है और कौन सा बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
शिखर धवन ने तोड़े कई दिग्गजों के रिकॉर्ड

दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान शिखर धवन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शिखर धवन ने सुनील गावस्कर और महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
शिखर धवन ने 99 गेंदों पर 97 रन बनाए हैं। इसी दौरान शिखर धवन ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। इस दौरान शिखर धवन ने बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। शिखर धवन ने मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुनील गावस्कर, महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। शिखर धवन ने यह अर्धशतक 36 साल की उम्र में लगाया है।
उन्होंने यह शतक बहुत ही ज्यादा उम्र में लगा दिया है ऐसा अर्धशतक महेंद्र सिंह धोनी ने 35 साल की उम्र में बतौर कप्तान लगाया था। वही सुनील गावस्कर ने भी 35 साल की उम्र में यह कारनामा करके दिखाया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 36 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में 59 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वही कारनामा शिखर धवन ने कर दिखाया है।
6 बार 90 रन बनाकर हो चुके हैं आउट

शिखर धवन 6 बार 90 रन बनाकर आउट हुए हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपना शतक पूरा करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया 3 रनों से चूक गए। शिखर धवन ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में शतक लगाया था। शिखर धवन अपने वनडे क्रिकेट में छठी बार नर्वस नाइनटीज का शिकार हो चुके हैं।
इससे पहले 17 बार सचिन तेंदुलकर नर्वस नाइंटीज का शिकार हो चुके हैं। सचिन तेंदुलकर के साथ भी कई बार ऐसा हुआ कि उन्होंने 90 से ऊपर रन बना लिया लेकिन अपना शतक पूरा नहीं कर पाए ऐसा ही कुछ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ हुआ है। इस बार भी शिखर धवन 3 रनों से चूक गए हैं।
