पंजाब किंग्स ने मंयक अग्रवाल के साथ धोखा करके शिखर धवन को बनाया अपना कप्तान, नए सीजन में संभालेंगे जिम्मेदारी

By Akash Ranjan On November 3rd, 2022
पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स: भारतीय वनडे टीम के मौजूदा कप्तान और सलामी स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मस्ती भरे अंदाज और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित करते है। बता दें शिखर धवन टी-20 और टेस्ट टीम से काफी दूर चल रहे है, लेकिन वनडे टीम और आईपीएल का वो अभी भी हिस्सा बने हुए है।

वहीं बड़ी खबर है कि शिखर धवन आईपीएल 2023 (IPL 2023) से मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान के रूप में बदलेंगे। इसकी पुष्टि पंजाब किंग्स ने कर दी है। पंजाब किंग्स ने शिखर धवन की पदोन्नति को बुधवार को फ्रेंचाइजी बोर्ड की बैठक के दौरान मंजूरी दी थी और किंग्स के नव नियुक्त मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने भी इसे अपना समर्थन दिया था।

पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को बनाया अपना कप्तान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

आपको बता दें कि 36 वर्षीय अनुभवी सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन को पंजाब किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। पिछले साल टीम का प्रदर्शन काफी ज़्यादा निरशजनक रहा था। जिसके बाद मैनेजमेंट ने अब मयंक की जगह शिखर को नया कप्तान चुना। वहीं अब ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि मयंक को मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स रिलीज़ भी कर देगी।

इसके अलावा बात करें शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की तो, धवन को कप्तानी का भी अच्छा अनुभव है। उन्होंने आईपीएल समेत भारतीय टीम के लिए भी कप्तानी की है। जिसमें उनका प्रदर्शन ज़बरदस्त रहा है। धवन की कप्तानी में टीम इंडिया वेस्टइंडीज़, साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को मात दे चुकी है। ऐसे में पंजाब किंग्स को भी अपने नए कप्तान से काफी उम्मीदें होंगी।

IPL 2022 में ऐसा रहा था शिखर धवन का प्रदर्शन

बता दें साल 2022 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की तरफ से शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को खेलने का मौका मिला था। जहां उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी से हर किसी को प्रभावित किया था। उन्होंने 14 मैचों में 38.33 की औसत से 460 रन बनाए थे जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल थे।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.67 का रहा था और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 88 रन का रहा। वहीं एक नजर अगर धवन के आइपीएल क्रिकेट करियर पर डालें तो बता दें उन्होंने अब तक 206 मैचों में 35.08 की औसत से 6244 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और 47 अर्धशतक शामिल है। धवन की आइपीएल की बेस्ट पारी नाबाद 106 रन की रही है।

Tags: टीम इंडिया, पंजाब किंग्स, शिखर धवन,