IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुई टीम की घोषणा, रोहित शर्मा की जगह शिखर धवन संभालेंगे कप्तानी का जिम्मा
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुई टीम की घोषणा, रोहित शर्मा की जगह शिखर धवन संभालेंगे कप्तानी का जिम्मा

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) 22 जुलाई से वेस्टइंडीज (WESTINDIES) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज के लिए आज बीसीसीआई (BCCI) ने टीम की घोषणा कर दी हैं। जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) को कप्तान और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को उपकप्तान के रूप में चुना गया हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) एक बार फिर भारत की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे।

साथ ही इस सीरीज में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) , जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH),  मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT)  जैसे खिलाड़ी भी खेलते नजर नहीं वाले हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन संभालेंगे कप्तानी का जिम्मा

भारतीय क्रिकेट टीम 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली हैं। इस दौरे में भारत वनडे और टी-20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। इस वनडे सीरीज के लिए आज बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया हैं। शिखर धवन इस सीरीज में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) इससे पहले भी टी-20 प्रारूप में श्रीलंका के खिलाफ भारत की कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन उस सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम एक बार फिर बदले हुए कप्तान के साथ मैदान में उतरती दिखाई देगी। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय टीम 8 बार अपने कप्तान बदल चुकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शिखर धवन वनडे सीरीज में भारत का कैसा नेतृत्व करते हैं।

 अर्शदीप को मिलेगा वनडे में भारत के लिए खेलने का मौका

अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) आईपीएल के बाद से छाए हुए हैं। आईपीएल के बाद उन्हें टी-20 टीम में भारतीय टीम में जगह मिली थी। लेकिन वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। अर्शदीप को अब टी-20 के बाद वनडे टीम में भी जगह मिल गया हैं। उम्मीद रहेगी कि शिखर धवन की कप्तानी में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिले। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज मेंं संजू सैमसन (SANJU SAMSON) की भी टीम में वापसी हुई हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।