टॉयलेट में खाना परोसने के मामले में Shikhar Dhawan ने जताई नाराजगी, कहा-‘ मैं यूपी सरकार से रिक्वेस्ट करता हूं…’

उत्तर प्रदेश में महिला कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना दिए जाने का मामला इस वक्त तूल पकड़ रहा है। इस पर कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। दरअसल आपको बता दें सहारनपुर जिले में 16 सितंबर को तीन दिवसीय सब जूनियर गर्ल्स कबड्डी कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें दोपहर को खाने में शौचालय के अंदर रखा गया और परोसा गया।
जिसमें कागज पर पूरी रखी गई और खराब चावल रखे गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसको लेकर अब टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भी नाराजगी जाहिर की है और ट्विटर पर ट्वीट करते हुए योगी सरकार से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शिखर धवन ने जताई नाराजगी किया ट्वीट
This is very disheartening to see Kabaddi players at State level tournament having food in toilet. Would request @myogiadityanath & @UPGovtSports to look into the same and take necessary action. pic.twitter.com/2pekZW8Icx
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) September 21, 2022
टीम इंडिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस हरकत से काफी नाराजगी देखे हैं। उन्होंने कहा है कि वह राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना रखा खाते हुए देखकर काफी नाराज हैं और यह नाराजगी जायज भी है उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए योगी सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने लिखा है, “राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय मेरा का खाना परोसा जाना बेहद ही निराशाजनक है। मैं उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से रिक्वेस्ट कर रहा हूं कि इस पर उचित कार्रवाई की जाए।” इन दिनों शिखर धवन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला खिलाड़ी ने खुद की थी शिकायत

दरअसल आपको बता दें इस बात की जानकारी खुद महिला खिलाड़ियों ने दी थी महिला खिलाड़ियों ने शिकायत करते हुए कहा था कि उन्हें आधा पका खाना परोसा जा रहा है जो जगह की कमी के कारण टॉयलेट में रखा गया। इस प्रकरण मैं मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि अनिमेष सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस घटना की जांच की जा रही है इस के दिशा निर्देश एसडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्रा कर रहे हैं। दरअसल आपको बता दें स्टेट लेवल के इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को खाना परोसने के मामले में सहारनपुर में जिला खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को तुरंत ही निलंबित कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-महिला IPL की इस समय होने वाली है शुरूआत, बीसीसीआई ने कर दिया साफ, जानिए कितनी टीमों के बीच होगी जंग
Tags: महिला कबड्डी टीम, महिला खिलाड़ी, योगी सरकार, शिखर धवन,