IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 रन बनाकर शिखर धवन ने किया यह कारनामा, ऐसा करने वाले बनें 10वें भारतीय

शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) की शानदार अर्धशतकीय पारियों से भारत ने 10 विकेट से इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली हैं।
शिखर धवन ने अपनी आज की पारी में 9 रन बनाते ही अपने करियर की अब तक बड़ी उपल्बधि हासिल कर ली हैं। शिखर धवन भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजो की टॉप-10 सूची में शामिल हो गए हैं।
शिखर धवन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) भारत के लिए अब केवल एक ही फॉर्मेट वनडे में खेलते हुए नजर आते हैं। शिखर इस फॉर्मेट में खेलते हुए भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर बने हुए हैं। उनके बल्ले का चलना भारत के जीत का कारण बनता हैं। भारतीय टीम आज 18 अगस्त को जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच खेल रही थी। भारत को पहले मैच में 190 रनों का लक्ष्य मिला था।
जिसे भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने आसानी से प्राप्त कर लिया। दोनों ही खिलाड़ियो के बीच आ 192 रनों की विशाल साझेदारी हुई। शिखर धवन ने आज 113 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। आज जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी की शुरूआत कर 9 रन बनाते ही शिखर धवन ने आज अपने वनडे करियर में 6500 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया। शिखर ने यह कारनाम अपने 156वें वनडे मुकाबले में किया हैं।
6500 ODI runs and counting for @SDhawan25 👏👏#ZIMvIND pic.twitter.com/WVEWQ4ETuX
— BCCI (@BCCI) August 18, 2022
टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुए शिखर धवन

शिखर ने 6500 रनों का आंकड़ा पूरे करते ही भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में आ गए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) (18,426) रन के साथ सबसे ऊपर हैं, इसके बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) (12,344 रन), सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) (11,221 रन)
राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) (10,768 रन), एमएस धोनी (MS DHONI) (10,599 रन), मोहम्मद अजहरुद्दीन (MOH. AZHARUDIN) (9,378 रन), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) (9,376 रन), युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) (8,609 रन) और वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) (7,995 रन) टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं।
Tags: भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,