निधन से कुछ समय पहले शेन वार्न ने किया था अपना आखिरी पोस्ट, फैंस के साथ शेयर किया था बेहद दुखद खबर

By Aditya tiwari On March 5th, 2022
शेन वार्न

क्रिकेट जगत के महान गेंदबाज शेन वार्न (SHANE WARNE) का आज मात्र 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान और परेशान है. किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है. दरअसल अपने निधन से कुछ समय पहले इस ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने एक दुखद खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी. वहीं वो अपने फैंस को प्यार भी भेज रहे थे.

निधन से कुछ समय पहले शेन वार्न ने किया था अपना आखिरी पोस्ट

शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया ने 24 घंटे के अंदर ही अपने 2 दिग्गज खिलाड़ियो को गंवा दिया. पहले सुबह विकेटकीपर बल्लेबाज रोड मार्श (ROD MARSH) का निधन हो गया. जिसके बाद शाम को खबर मिली की महान लेग स्पिनर शेन वार्न (SHANE WARNE) दुनिया में नहीं रहे. थाइलैंड में हॉलीडे पर गए वार्न ने अपने निधन से पहले रोड मार्श की मौत पर दुख जताया था. वार्न ने अपने ट्वीट में लिखा था कि-

” रॉड मार्श के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. वह हमारे क्रिकेट के खेल के लीजेंड थे और कई युवा लड़कों और लड़कियों के लिए प्रेरणा थे. रॉड ने क्रिकेट की बहुत परवाह की और बहुत कुछ दिया-खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को. रोस और परिवार को ढेर सारा प्यार और ढेर सारा प्यार भेजना, RIP Mate.”

फैंस को रात में किया था गुड नाईट विश

शेन वार्न

रात में सोने जाने के पहले उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर अपने फैंस को गुड नाईट विश करते हुए कहा था कि- ” गुड नाइट फ्रॉम समुजानाविल्लास को समुई.”  किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि ये दिग्गज इतनी जल्दी अपने फैंस और परिवार को अकेला छोड़ जाएगा. शेन वार्न (SHANE WARNE) का कद क्रिकेट जगत मे बहुत ज्यादा बड़ा था. जिसके कारण ही उन्हें स्पिन का जादूगर भी कहा जाता था. अक्सर इस दिग्गज की तुलना ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) जैसे खिलाड़ियो से होती थी. इनके निधन पर पूरे क्रिकेट जगत ने शोक व्यक्त किया है.

SHANE WARNE

Tags: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, शेन वार्न,