ऑस्ट्रेलिया 9 नेटवर्क पर जम कर बरसे शेन वार्न के बच्चे, कहा- ‘अभी पापा को गए छह महीने भी नहीं हुए और आप लोगो ने..’

ऑस्ट्रेलिया 9 नेटवर्क पर जम कर बरसे शेन वार्न के बच्चे, कहा- 'अभी पापा को गए छह महीने भी नहीं हुए और आप लोगो ने..'

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत महान खिलाड़ी शेन वार्न (Shane Warne) के जीवन पर एक मिनी सीरीज बनने जा रही है एक जिसे लेकर उनके बच्चों ने अपनी नाराजगी सरेआम जाहिर कर दी है। इसी साल मार्च के महीने में थाइलैंड के एक रिसोर्ट में अचानक से हार्ट अटैक से शेन वार्न का निधन हो गया था। 52 साल की उम्र में इस महान स्पिनर का निधन हुआ था। शेन वार्न के बच्चों को इस बात का गुस्सा है कि उनके पिता को इस दुनिया से गए हुए अभी छह महीने का समय भी नहीं हुआ कि लोग उनकी कहानी पर पैसा बनाने के लिए तैयार हो गए हैं।

शेन वार्न के बच्चों ने कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया 9 नेटवर्क, जिनके साथ शेन वार्न (Shane Warne) ने एक कॉमनटेटर के रूप में काम भी किया उन्होंने “Warnie” के नाम से दो भागों की एक फिल्म बनाने की घोषणा की है जिसको लेकर शेन वार्न के बच्चों को ऐतराज है। शेन वार्न की बड़ी बेटी ब्रुकी जो 24 साल की हैं उन्होंने गुस्से में इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उसने एक इंस्टाग्राम कहानी में कहा-

” क्या आप में से किसी के मन में पिताजी के लिए कोई सम्मान है? या उनके परिवार के लिए? चैनल 9 के लिए उन्होंने इतना कुछ किया और अब आप उनके निधन के 6 महीने बाद उनके जीवन और हमारे परिवारों (एसआईसी) के जीवन को नाटकीय बनाना चाहते हैं? आप लोग डिसरेस्पेक्ट से भी ज्यादा आगे जा रहे हैं।”

वार्न की दूसरी बेटी समर जो 20 साल की हैं उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर लिखा,

“मैं वास्तव में जानना चाहूंगी कि लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है कि यह ठीक है?” उसने नाइन नेटवर्क को “अपमानजक” कहा है। “कुछ सम्मान करो। कितना निराशाजनक है, उनके निधन के केवल 6 महीने बाद और आप पहले से ही इससे पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं?”

शेन वार्न का क्रिकेटिंग करियर

शेन वार्न (Shane Warne) सिर्फ टेस्ट में ही नहीं वनडे में भी कमाल के गेंदबाज रहे। शेन वार्न की गेंदबाजी का कमाल था जब ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया। शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट हासिल किए। वनडे क्रिकेट में भी शेन वार्न 293 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।

शेन वार्न को ऑस्ट्रेलिया के आइकन के रूप में भी पहचान मिली। 2006-07 में शेन वार्न ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एशेज में जीत दिलाई। इतना ही नहीं शेन वार्न ने आईपीएल में भी छाप छोड़ी। शेन वार्न की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आईपीएल (IPL) का पहला खिताब जीतने में कामयाब रही।