IND vs SA: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले लगा तगड़ा झटका, यह 2 खिलाड़ी साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

By Twinkle Chaturvedi On September 26th, 2022
खलील अहमद

भारतीय  टीम (INDIAN TEAM) आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद 28 सिंतबर से साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज खेलती हुई दिखाई देनी वाली हैं। भारत इस सीरीज में भी अपना जीत का लय बरकरार रखने के इरादे से उतरना चाहेगी। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही भारत को बड़ा झटका लग चुका हैं।

दो भारतीय खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जो आस्ट्रेलिया के बाद इस सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे। वहीं दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) भी साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। जिसने भारतीय टीम को परेशानी में डाल दिया हैं।

मोहम्मद शमी ने फिर दिया भारत को झटका

भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI)  जो टी20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी में हैं। उनके खेल को देखने को लिए उन्हें आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम में जगह मिली थी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले वह कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद बाहर हो गए थे।

वहीं मोहम्मद शमी अब तक भी कोरोना से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। जिसके चलते वह साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार शमी भारतीय टीम के साथ तिरूवनतंपुरमा में होने वाले पहले मैच के लिए साथ में नहीं गए हैं।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ शमी की जगह पर उमेश यादव (UMESH YADAV) को टीम में जगह मिली थी। उमेश यादव इस वक्त केरल में टीम के साथ हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि वह साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भी शमी को रिप्लेस कर सकते हैं।

दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर की हुई एंट्री

दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा थे। वह पहले दो मैचों में टीम के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। तीसरे टी20 मैच में वह चोट के चलते बाहर हो गए। अब खबर आ रही हैं कि दीपक हुड्डा साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

दीपक भी टीम के साथ केरल नहीं गए हैं। दीपक की जगह पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को टीम में शामिल किया जा सकता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस की दीपक को रिप्लेस कर केरल जाने वाले हैं।

चिंता की बात यह हैं कि दीपक टी20 वर्ल्ड कप की मेन टीम का हिस्सा हैं ऐसे में उनका पीठ के चोट के चलते बाहर होना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। बीसीसीआई द्वारा अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई हैं।

Tags: दीपक हुड्डा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी,