मोहम्मद शमी की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, अब साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी कर मचाएंगे तहलका!

By Twinkle Chaturvedi On September 28th, 2022
मोहम्मद शमी की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, अब साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी कर मचाएंगे तहलका!

मोहम्मद शमीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 28 सिंतबर से साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज शुरू कर रही हैं। मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बाद इस सीरीज से भी कोरोना के चलते बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह पर उमेश यादव को टीम में जगह मिली हैं।

मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप से पहले इन सीरीजों का फायदा उठाना था लेकिन वह हेल्थ ईश्यू के चलते ऐसे बिल्कुल भी नहीं कर पाए। हाल ही में मोहम्मद शमी ने अपना हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया में फैंस को शेयर किया हैं। फैंस पिछले काफी दिनों से परेशान थे यह खबर सुनकर उन्होने राहत की सांस जरूर ली होगी।

मोहम्मद शमी की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) के ठीक ना होने के बाद साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उमेश यादव की वापस से एंट्री हुई। उमेश के साथ शाहबाज अहमद और श्रेयस अय्यर ने भी टीम में अपनी जगह बनाई हैं। मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में रिजर्व खिलाड़ी में हैं।

फैंस चाहते थे कि वह इन सीरीजों में अच्छा प्रदर्शन कर मेन टीम का हिस्सा बनें लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।

फैंस भी काफी समय से उनके हेल्थ अपडेट के इंतजार कर रहे थे। मोहम्मद शमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम में जानकारी शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया हैं। उन्होने बताया हैं कि उनकी कोरोना रिपोर्ट अब नेगेटिव आ चुकी हैं। शमी ने अपने कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट की तस्वीर इंस्टा स्टोरी में शेयर की हैं।

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं शमी

मोहम्मद शमी के रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं। वह 2 अक्टूबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच में वापसी कर सकते हैं, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। भारत की गेंदबाजी यूनिट अब पूरी तरह डगमगा रही हैं।

अगर ऐसे में शमी अपने गेंदबाजी से कुछ कमाल कर पाए तो वह भारतीय टीम के लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा। शमी के पास अच्छा खासा पेस, उछाल हैं। वह विकेट लेने की बी ताकत रखते हैं। शमी अगर टी20 सीरीज में खेलते ना दिखाई दें तो वह वनडे सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं।  हम उम्मीद करेंगे की शमी जल्दी ठीक होकर टीम में वापसी करें।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी,