अर्शदीप सिंहः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ धमाकेदार सीरीज के बाद साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। जहां टीम वनडे और टी20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 28 सिंतबर को ग्रीनफील्ड स्टेडियम (GREENFIELD STADIUM) तिरूवनंतपुरम में खेला जाएगा।
मोहम्मद शमी (MOH. SHMAI) आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद इस सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। भुवनेश्वर (BHUVI) और हार्दिक (HARDIK PANDYA) को पहले ही इस सीरीज से आराम दे दिया गया था। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में भारत किन बड़े बदलावों के साथ नजर आएगी, आइए आपको बताते हैं-
1. अर्शदीप सिंह

एशिया कप के बाद अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) को आराम दिया गया था, वह आस्ट्रेलिया सीरीज का हिस्सा नहीं थे। भुवनेश्वर कुमार साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से आराम में हैं। अर्शदीप भुवी को रिप्लेस करते हुए नजर आने वाले हैं। अर्शदीप एशिया कप के दौरान डेथ ओवर में कमाल के दिखे थे, उनके सटीक यॉर्कर विरोधियों को काफी ज्यादा परेशान कर रहे थे।
इस वक्त भारतीय टीम की गेंदबाजी पूरी तरह डगमगा रही हैं। जिसे अर्शदीप सिंह अपनी वापसी से संभालते दिख सकते हैं। अर्शदीप सिंह को मिले इस मौके का पूरा फायदा उठाना होगा। क्योंकि इस वक्त टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल मौजूद हैं।
यह खिलाड़ी इस वक्त थोड़े आऊट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। लेकिन इनकी मौजूदगी में टीम इन्हें ही पहले रखते हुए नजर आएगी। ऐसे में अर्शदीप को मिले मौकों पर प्रदर्शन कर भारत की गेंदबाजी यूनिट को रिचार्ज करना होगा।
2. रविचंद्रन अश्विन

रविचद्रंन अश्विन (R ASHWIN) जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस वक्त बेंच में बैठे हैं। जो की भारतीय फैंस को काफी ज्यादा खटक रही हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी मैच में अश्विन को मौका नहीं मिला था। हार्दिक पांड्या इस वक्त आराम में हैं। हार्दिक की जगह टीम में रविचंद्रन अश्विन की वापसी इस वक्त नजर आती दिख रही हैं।
अश्विन की मौजूदगी से टीम के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी का विकल्प होगा। यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले अहम रहने वाली हैं। इसलिए खिलाड़ियों को खासकर सीनियर खिलाड़ियों को अधिक मौके देकर उन्हें प्रदर्शन करने का मौका मिलना चाहिए। अश्विन साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं।
3. दिनेश कार्तिक संभालेंगे हार्दिक की जगह

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) एशिया कप और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। वह जब बैटिंग करने आते हैं तब मैच खत्म ही हो चुका होता हैं। हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में दिनेश कार्तिक हार्दिक की पोजिशिन संभालते हुए मौके पर चौका मारते हुए नजर आएंगे।
कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था की कार्तिक को मौके की जरूरत हैं। दिनेश कार्तिक को मौका देने के लिए इस आगामी सीरीज से बेहतर मौका और नहीं मिलेगा। ताकि वर्ल्ड कप में भी उन्हें विभिन्न परिस्थितियों को देखकर आगे भेजा जा सकें।
