शाकिब अल हसनः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 24 अक्टूबर का पहला मुकाबला बांग्लादेश (BANGLADESH) और नीदरलैंड्स (NEITHERLNDS) के बीच ब्लंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में सुबह 9ः30 बजे से खेला जा रहा था। नीदरलैंड्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।
बांग्लादेश की घातक गेंदबाजी का सामना करते हुए नीदरलैंड्स बदले में सिर्फ 135 रन ही बना पायी। और बांग्लादेश ने 9 रनों की जीत से टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत कर ली हैं। इस जीत के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (SHAKIN AL HASAN) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-
हम आज तक वर्ल्ड कप नहीं जीते- शाकिब अल हसन
शाकिब अल हसन बांग्लादेश के काफी पुराने और भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम की कप्तानी करनी हाल में शुरू की हैं लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर वो कभी भी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नही बने हैं। जिसे लेकर आज शाकिब अल हसन बात करते दिखे। नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में बात करते हुए शाकिब अल हसन ने कहा-
“जीत हासिल करना बहुत जरूरी था। मैंने (टी20 विश्व कप) के सभी संस्करण खेले हैं, लेकिन हम नहीं जीते और यह मेरे दिमाग में था। हम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे और इससे हमें कोई फायदा नहीं हो रहा था। हम जानते थे कि 155 का स्कोर अच्छा होता, हम 10 रन कम थे।”
गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की- शाकिब अल हसन
बांग्लादेश को आद बल्लेबाजी में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन पूरी टीम एफर्ट के चलते बांग्लादेश 144 रनों पर पहुंची। गेंद से टीम ने शानदार खेल दिखाया। लेकिन नीदरलैंड्स के बल्लेबाज कॉलिन एकरमैन के चलते जीत मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन टीम ने वापसी करते हुए विकटें चटकाई और 9 रनों से जीत हासिल कर ली हैं। जीत के बाद शाकिब अल हसन ने गेंदबाजों की बढ़ाई करते हुए कहा-
“तेज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। हम तेज गेंदबाजी के महत्व को समझते हैं, हमें कुछ बहुत अच्छे गेंदबाज मिले हैं। तस्कीन हमारे लिए अच्छे गेंदबाज रहे हैं, उनके पास अनुभव और गति है। हमारी टीम के अधिकांश क्षेत्ररक्षक चुस्त और तेज हैं, मैदान में हम 5-10 रन बचा सकते हैं, और यह बड़ा अंतर हो सकता है।”

