एशिया कप से पहले शाकिब अल हसन ने चुनी अपनी ऑलटाइम प्लेइंग 11, इस भारतीय खिलाड़ी को बनाया कप्तान

By Twinkle Chaturvedi On August 24th, 2022
एशिया कप से पहले शाकिब अल हसन ने चुनी अपनी ऑलटाइम प्लेइंग 11, इस भारतीय खिलाड़ी को बनाया कप्तान

बांग्लादेश (BANGLADESH) के ऑलराऊंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन (SHAKIB AL HASAN) एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आने वाले हैं। बांग्लादेश की टीम इस बार अपने इरादों को काफी ज्यादा मजबूत करते हुए मैदान में उतरती दिखाई देगी। शाकिब अल हसन ने एशिया कप से पहले अपना ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन चुनी हैं। जिसमें उन्होने एक भारतीय खिलाड़ी को ही कप्तान की भूमिका दी हैं। आइए आपको शाकिब के प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं-

शाकिल अल हसन ने इन खिलाड़ियों को टॉप ऑर्डर पर रखा

शाकिब अल हसन (SHAKIN AL HASAN) ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग 11 में ओपनिंग की जिम्मेदारी पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) और पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवन (SYED ANVAR) को दी हैं। दोनों ही खिलाड़ी कमाल के बल्लेबाज रहे हैं। सचिन तेंदुलकर तो दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।

 

अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होने भारत को कई मुकाबले जीतवाए हैं। शाकिब ने नंबर तीन पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज व यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (CHRIS GAYLE) को रखा हैं। चार नंबर पर शाकिब अल हसन ने भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को चुना हैं।

शाकिब ने इन्हें चुना कप्तान

शाकिब ने पांच नंबर पर ऑलराऊंडर जैक कैलिस (JACK KALLIS) को चुना हैं। शाकिब अल हसन ने अपने ऑलटाइम प्लेइंग 11 में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) छह नंबर पर और कप्तान के रूप में चुना हैं। धोनी से बेहतर कप्तान कोई और हैं ही नहीं धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को हर ट्रॉफी जितवाई हैं। बेशक कप्तान के रूप में धोनी सबसे बेस्ट चाईस हैं। शाकिब ने अपने आप को सात नंबर के बल्लेबाज के रूप में चुना हैं।

शाकिब ने इन गेंदबाजों को अपने प्लेइंग 11 में किया शामिल

शाकिब अल हसन ने अपने प्लेइंग 11 में दो दिग्गज स्पिनर गेंदबाज शेन वॉर्न (SHANE WARNE) और मथैया मुरलीधरन (MATHYA MURLIDHARAN) को शामिल किया हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजों में उन्होने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम (WASIM AKRAM) और आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (GLENN MACKGRA) को चुना हैं।

शाकिब अल हसन की ऑलटाइम प्लेइंग 11

सचिन तेंदुलकर (भारत), सईद अनवर (पाकिस्तान), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), विराट कोहली (भारत), जैक कलिस (साऊथ अफ्रीका), महेंद्र सिंह धोनी (भारत-कप्तान), शाकिब अल हसन, मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), शेन वॉर्न (आस्ट्रेलिया), वसीम अकरम (पाकिस्तान), ग्लेन मैक्ग्रा (आस्ट्रेलिया)।

 

Tags: एशिया कप 2022, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शाकिब अल हसन, सचिन तेंदुलकर,
Exit mobile version