SL vs BAN: “वह 8 रन बनाकर आऊट हो गया था”- आखिरी ओवर में मिली हार के बाद गेंदबाजों पर बरसे शाकिब अल हसन, जमकर सुनाई खरी-खोटी

By Twinkle Chaturvedi On September 2nd, 2022
SL vs BAN: "वह 8 रन बनाकर आऊट हो गया था"- आखिरी ओवर में मिली हार के बाद गेंदबाजों पर भरसे शाकिब अल हसन, जमकर सुनाई खरी-खोटी

शाकिब अल हसनः एशिया कप 2022 का पांचवा मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 1 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान 183 पर रन बोर्ड पर लगाए थे।

श्रीलंका की टीम ने भी अपना पूरा दम लगा दिया लक्ष्य तक पहुंचने के लिए टीम ने 2 विकटों से मैच को जीतकर एशिया कप 2022 के सुपर-4 में अपनी जगह बना ली हैं। बांग्लादेश इस हार के बाद एशिया कप 2022 से बाहर हो गयी हैं।

खराब ओवरों की कीमत हमें चुकानी पड़ी- शाकिब अल हसन

आज का मुकाबला बांग्लादेश जीतने को सोच की चुकी थी। लेकिन आखिरी ओवर ने सब बदल कर रख दिया। आज दोनों टीमों द्वारा वाक्ई में कमाल का प्रदर्शन हमें देखने को मिला। लेकिन अंत में बाजी श्रीलंका ही ले गई। कुश्ल मेंडिस (KUSAL MENDIS), कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) और अंत में असिथा फर्नेडो (ASITHA FERNANDO) के कैमियो ने श्रीलंका को मैत जीतवा ही दिया।

शाकिब अल हसन (SHAKIB AL HASAN) के लिए यह काफी ज्यादा शर्मनाक रहा हैं। क्योंकि जीत के इतने करीब पहुंचने के बाद टीम सीधे एशिया कप से बाहर हो गयी। श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद कप्तान शाकिब अल हसन ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में क्या कहा आइए आपको बताते हैं-

 “मुझे लगता है कि कुछ खराब ओवरों की कीमत हमें खेल से चुकानी पड़ी। आखिरी ओवर में वे 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन चार गेंदें हाथ में लेकर वे वहां पहुंच गए। इससे पता चलता है कि हम डेथ ओवर में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की उसका श्रेय श्रीलंका को जाता है।”

गेंदबाज योजना पर अमल नहीं कर सकें- शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (SHAKIB AL HASAN) ने आगे बात कबूली की टीम योजना पर अमल नहीं कर सकें। शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप के बारे में भी बात की-

“मुझे लगता है कि दासुन ने बहुत अच्छा किया। हम जल्दी विकेट लेना चाहते थे, लेकिन गेंदबाज अपनी योजना पर अमल नहीं कर सके और इसलिए स्पिनर ने आखिरी ओवर फेंका। पिछले छह महीनों में हमने अच्छा नहीं खेला है, लेकिन हम इन पिछले दो मैचों में प्रतिस्पर्धी रहे हैं। विश्व कप अब एक अलग चुनौती होगी, हमें सुधार करना होगा। हमें अपने प्रशंसकों के लिए खेद है, हम जहां भी जाते हैं हमें ऐसा शानदार समर्थन मिलता है।”

Tags: एशिया कप 2022, शाकिब अल हसन, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश,
Exit mobile version