Shahid Afridi ने विराट कोहली को दी संन्यास की सलाह तो Amit Mishra ने दिया मुंहतोड़ जवाब, अब कभी नहीं बोलेंगे लाला

By Satyodaya On September 14th, 2022
Shahid Afridi ने विराट कोहली को दी संन्यास की सलाह तो Amit Mishra ने दिया मुंहतोड़ जवाब, अब कभी नहीं बोलेंगे लाला

श्रीलंका के हाथों एशिया कप में करारी हार मिलने के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। अब इसी बीच पाक पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का एक बयान सामने आया, जिसमें वह भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। अफरीदी के बयान का भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने करारा जवाब दिया।

शाहिद अफरीदी के बोल

एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद अफरीदी ने बोला कि विराट ने जिस तरीके से खेला और जिस तरह अपने करियर की शुरुआत की।शुरुआत में विराट जिस तरह से अपना नाम बनाने के लिए मेहनत कर रहे थे। विराट एक चैंपियन है और मेरा मानना यह है कि इस समय ऐसा आता है। जब आप संन्यास की ओर बढ़ रहे होते ऐसे में आपको संन्यास का ऐलान तब करना चाहिए। जब आपका करियर टॉप पर चल रहा हो।

इसके आगे शाहिद अफरीदी ने कहा कि आपके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप को टीम से ड्रॉप होना पड़ जाए। बहुत ही कम क्रिकेटर है ऐसे होते हैं जो अच्छी फॉर्म में होते हुए रिटायरमेंट ले लेते हैं। एशिया में बहुत ही कम खिलाड़ी ऐसा कर पाते हैं, लेकिन विराट कोहली जब रिटायर होंगे तो वह अपने स्टाइल में क्रिकेट को अलविदा बोलेंगे।

अमित मिश्रा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शाहिद अफरीदी के इस बयान पर अमित मिश्रा ने ट्वीट करके लिखा कि प्रिय अफरीदी कुछ लोग केवल एक बार संन्यास लेते हैं इसलिए कृपया करके विराट कोहली को इन सब से बख्श दे।

इसे भी पढ़ें-टी20 वर्ल्ड कप में नई जर्सी में दिखाई देगी भारतीय टीम, खबर सुन दीवाने हुए फैंस, देखें पहली झलक

Tags: अमित मिश्रा, शाहिद अफरीदी,
Exit mobile version