ASIA CUP 2022: भारत के लिए एशिया कप से पहले आई बड़ी खुशखबरी, बाहर हुआ यह खतरनाक पाकिस्तानी पेसर
ASIA CUP 2022: भारत के लिए एशिया कप से पहले आई बड़ी खुशखबरी, बाहर हुआ यह खतरनाक पाकिस्तानी पेसर

शाहीन अफरीदीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। इस टूर्नामेंट के लिए हर देशों ने अपने स्कॉवड की घोषणा कर दी हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN) जो एशिया कप से पहले काफी ज्यादा ताकतवर नजर आ रही हैं, बाबर आजम (BABAR AZAM) की कप्तानी में पाकिस्तान नए मुकाम हासिल कर रही हैं। लेकिन एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम को एक बहुत बड़ा झटका लग गया हैं। पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) एशिया कप से अब बाहर हो चुके हैं।

एशिया कप से बाहर हुए शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI)  जिन्होने साल 2021 के टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में भारत के आगे काफी ज्यादा मजबूत चुनौती पेश की थी। एशिया कप में शाहीन भारत के लिए मुसिबत खड़ी करते नजर आने वाले थे। लेकिन अब शाहीन अफरीदी घुटने के चोट के चलते एशिया कप (ASIA CUP) से बाहर हो गए हैं। शाहीन एशिया कप के अलावा इंग्लैंड (ENGLAND)  के साथ होने वाली सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल स्टॉफ द्वारा जानकारी के अनुसार शाहीन को 4 से 6 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी गई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल ऑफिसर का कहना हैं कि-

 

“मैंने शाहीन से बात की है और वह इस खबर से काफी परेशान है, लेकिन वह बहादुर युवक है जिसने अपने देश और टीम की सेवा के लिए मजबूती से वापसी करने का संकल्प लिया है। यह स्पष्ट है कि उन्हें अधिक समय की आवश्यकता होगी और अक्टूबर में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की संभावना है। पीसीबी का खेल और व्यायाम चिकित्सा विभाग आने वाले हफ्तों में खिलाड़ी के साथ मिलकर काम करेगा।”

पाकिस्तान जल्द शाहीन अफरीदी के रिप्लेसमेंट के करेगी घोषणा

शाहीन अफरीदी श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेले गए टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। इस सीरीज के पहले मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त उन्हें दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। पीसीबी मेडिलक स्टॉफ एशिया कप के बाद न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप से पहले उनके ठीक होने की उम्मीद जता रही हैं। पाकिस्तान जल्द ही एशिया कप के लिए शाहीन अफरीदी के रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगी।