“क्रिकेट आपको रूलाती हैं हंसाती नहीं”- शर्मनाक हार के बाद जमीन पर बैठकर ही रोने लगे शादाब खान, वायरल हुआ वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On October 28th, 2022
शादाब खान

शादाब खानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 27 अक्टूबर को पाकिस्तान (PAKISTAN) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया जिसमें जिम्बाब्वे ने आखिरी गेंद में रोमांचक तरीके से जीत दर्ज की। यह पाकिस्तान की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार हैं। कल पाकिस्तान की टीम गेंदबाजी में शानदार नजर आई लेकिन वह बल्लेबाजी में जिम्बाब्वे के आगे लुढक गई और फिर पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी।

इस हार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ शादाब खान (SHADAB KHAN)  की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहा हैं जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। जाहिर हैं दो मैच में इतनी करीब हार से पाक खिलाड़ियों का आत्मविश्वास टूटा होगा जो कि खिलाड़ी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

रोते-बिलखते नजर आए शादाब खान

पाकिस्तान टीम को भारत के खिलाफ भी आखिरी गेंद में हार मिली थी और जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में भी टीम को आखिरी गेंद में हार मिली। पाकिस्तान के खिलाड़ी आखिरी में कोई शॉर्ट और 2 रन नहीं ले पाए रन लेने के चक्कर में वह रन आऊट हो गए जिसके चलते उन्हें मात्र 1 रन से हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान ने कल पाकिस्तान के लिए जी जान लगा दिया।

शादाब खान (SHADAB KHAN) ने पहले गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। वह बल्लेबाजी करते हुए भी शानदार नजर आ रहे थे लेकिन वह 17 रनों पर ही आऊट हो गए। पाकिस्तानी के बल्लेबाजों के ना चलने के चक्कर में यह हार झेलनी पड़ी। जिम्बाब्वे के खिलाफ शान मसूद के अलावा और किसी का बल्ला नहीं चला।

शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान रोते बिलखते हुए जमीन पर बैठे हुए नजर आए। शादाब का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं जिसमें वो फूट-फूट कर रो रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

https://twitter.com/_amnahtweets/status/1585852685135249410?s=20&t=NYvwF_b0jIrJN3KcNwrecg

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, शादाब खान,
Exit mobile version