T20 WORLD CUP 2022: वीरेंद्र सहवाग ने विश्व कप के लिए चुने 5 भारतीय धाकड़ खिलाड़ी, जो जिताएंगे भारत के टी-20 विश्व कप

By Twinkle Chaturvedi On June 25th, 2022
T20 WORLD CUP 2022: वीरेंद्र सहवाग ने विश्व कप के लिए चुने 5 भारतीय धाकड़ खिलाड़ी, जो जिताएंगे भारत के टी-20 विश्व कप

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की अगुवाई में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) में प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। विश्व कप के लिए भारतीय टीम अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। विभिन्न देशों के साथ अंतराष्ट्रीय सीरीज खेल भारत टी-20 विश्व कप 2022 के लिए टीम बनाने में लग गई हैं। टीम के कुछ सदस्यों की पुष्टि अभी से हो चुकी हैं।

भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) ने 5 खिलाड़ियों को आगामी टी-20 विश्व कप 2022 के लिए तैयार करने के लिए कहा हैं। सहवाग का मानना है कि ये खिलाड़ी विश्व कप में अपना प्रभाव छोड़ते नजर आ सकते हैं। आइए जानते है कौन-कौन हैं सहवाग के वो 5 खिलाड़ी-

वीरेंद्र सहवाग के 5 खिलाड़ी जो जीता सकते हैं विश्व कप

Disappointed To Not See...": Mohammad Kaif Is Surprised To See This Star Missing From India T20I Squad vs South Africa | Cricket News

भारत (INDIA) का टी-20 विश्व कप 2021 (T20 WORLD CUP 2021) में प्रदर्शन ताफी निराशाजनक रहा था। इतिहास को तोड़ते हुए भारत पहले ही मैच में पाकिस्तान (PAKISTAN) से 10 विकेट से हार गई थी। उसके बाद न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) के खिलाफ 8 विकटों से हार झेलनी पड़ी। भारत पिछले टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी।

आगामी विश्व कप के लिए भारत अभी से तैयारियों में जुट गई। भारत के पिछले साल के टी-20 विश्व कप में बाहर होने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने 5 खिलाड़ियों का नाम लिया था। जिसे वो टी-20 विश्व कप 2022 में देखना चाहते हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) ने 5 खिलाड़ियों को टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) के लिए तैयार करने के लिए कहा था।

वीरू ने केएल राहुल (KL RAHUL) , ईशान किशन (ISHAN KISHAN), ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD), श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जैसे खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा हैं। वीरेंद्र सहवाग का मानना हैं कि ये खिलाड़ी विश्व कप में भारत के लिए सबसे प्रभावी हो सकते हैं।

ईशान किशन और केएल राहुल आगामी विश्व कप में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

T20 World Cup Warm-up Match: Belligerent Ishan Kishan, KL Rahul lead India to 7-wicket win over England - Sports News

वीरेंद्र सहवाग ने अपने पांच खिलाड़ियों में ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और केएल राहुल को शामिल किया था। ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करते नजर आए हैं। ईशान के हाल ही में हुए साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। टी-20 विश्व कप 2022 में रोहित शर्मा के पॉर्टनर के रूप में इन्ही दोनों खिलाड़ियों का ही नाम आ रहा हैं। केएल राहुल अभी चोटिल हैं, विश्व कप तक वो ठीक हो जाएंगे।

अगर ईशान किशन अच्छा खेल लगातार दिखाते रहे तो टीम मैनेजमेंट उनको रोहित के साथ ओपनिंग करने भेज सकती हैं, वही केएल राहुल (KL RAHUL) से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करवाने का भी सोच सकती है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अंतरााष्ट्रीय प्रदर्शन के अलावा आईपीएल (IPL) में भी कमाल करते रहे हैं। विश्व कप मे ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिए सबसे बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे। क्योंकि अगर ये टीम का हिस्सा रहे तो बल्लेबाजी क्रम इन्हीं के कंधो के ऊपर रहेगा।

श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर को देंगे मजबूती

4th T20I: Suryakumar Yadav's maiden fifty, Shreyas Iyer's blinder help India reach 185/8

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) और श्रेयस अय्यर भारत के लिए नए खिलाड़ी नहीं हैं। लेकिन ये बात भी हो कि ये दोनो टीम की प्लेइंग 11 का स्थाई रूप से हिस्सा नहीं हैं। दोनों को ही चोटिल होने के कारण टीम से बाहर रहना पड़ा हैं। टी-20 विश्व कप 2022 में भारत के मिडिल ऑर्डर को मजबूत बनाने के लिए इन्हीं दोनो खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा हैं। सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2022 में अच्छे फॉर्म में दिखे हैं।

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) हाल ही में खेली गई साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा थे। श्रेयस ने ठीक-टाक बल्लेबाजी की लेकिन वो तेज गेंदबाजों के आगे बार-बार अपना विकेट खोते नजर आए हैं। एक बात अभी से साफ हो गयी हैं कि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के बाद अगले क्रम में बल्लेबाजी करते इन्हीं दोनों में से एक खिलाड़ी हीं नजर आ सकता हैं।

 

Tags: ईशान किशन, केएल राहुल, टी-20 विश्व कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव,