WI vs IND: दूसरे T20 मैच में बने बड़े 8 रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को होना पड़ा शर्मसार, तो ओबेड मैकॉय ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

WI vs IND: दूसरे T20 मैच में बने बड़े 8 रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को होना पड़ा शर्मसार, तो ओबेड मैकॉय ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इन दिनों भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेल रही है। वहीं भारतीय टीम ने 29 जुलाई को खेले गए पहले मैच में वेस्टइंडीज को 68 रनों से हरा दिया था। लेकिन दूसरे मैच में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के हाथों से शिकस्त खानी पड़ी है। वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हरा दिया है। दरअसल यह मायर्स सेंट किट्स के बॉर्डर पार्क स्टेडियम में खेला गया था।

इस मैदान में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी दरअसल वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूर्ण ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता भेजा। वहीं भारतीय टीम 20 ओवरों में सिर्फ 138 रन ही बना पाई। जिसके बाद वेस्टइंडीज को 139 रनों का लक्ष्य मिला वेस्टइंडीज ने यह मुकाम पांच विकेट रहते ही हासिल कर लिया और वेस्टइंडीज की टीम जीत गई।

इस दौरान वेस्टइंडीज के ओबेड मैकोय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं टी-20 के दूसरे मैच में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कौन से बड़े रिकॉर्ड बने हैं किसने कौन से रिकॉर्ड तोड़े हैं। आइए जानते हैं उन 8 बड़े रिकार्डों के बारे में….

वेस्टइंडीज और भारत के बीच T20 मैच में बने बड़े रिकॉर्ड

1.T20 मैच में 6 विकेट लेने वाले ओबेड मैकोय पहले वेस्टइंडीज के गेंदबाज बने

भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे T20 मैच में बने बड़े 8 रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को होना पड़ा शर्मसार, तो ओबेड मैकोय ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

2. T20 ओपनर के रूप में सर्वाधिक गोल्ड डक

टी दिलशान-4
रोहित शर्मा ने-3
एरोन फिंच ने-3
जेसन रॉय-3

3.टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों में पुरुषों के T20 इंटरनेशनल में सबसे अच्छी गेंदबाजी

6/7-(2019) दीपक चाहर बनाम बांग्लादेश
6/8-(2012) अजंता मेंडिस बनाम जिम्बाब्वे
6/16-(2011) अजंता मेंडिस बनाम आस्ट्रेलिया
6/17-(2022 )ओबेद मैककाॅय बनाम भारत

4.भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े

10/119 टेस्ट क्रिकट-एजाज पटेल
7/30 वनडे क्रिकेट-मुरलीधरण
6/17 T20 क्रिकेट-ओबेद मैककाॅय

5.T20 क्रिकेट में इंडिया के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग फिगर

6/17-ओबेद मैककाॅय
4/9-डब्ल्यू हसरंगा
4/11 मिशेल सेंटनर

6. T20 में गोल्ड डक स्कोर करते भारतीय कप्तान

शिखर धवन बनाम श्रीलंका
रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज

7.सबसे ज्यादा सोने पर आउट होने वाले T20 मैचों में भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा-8
केएल राहुल-4
आशीष नेहरा-3
वाशिंगटन सुंदर-3
यूसुफ पठान-3

8. T20 पारी की पहली गेंद में आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

केएल राहुल बनाम जिंबाब्वे ( 2016)
पृथ्वी शा बनाम श्रीलंका ( 2021)
रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज (2022)

Read More-IND vs WI: खराब फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर को आखिर कब तक बैक करेगी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही है मैनेजमेंट