IND vs NED: “भारत के खिलाफ जीतना मुश्किल हैं”- शर्मनाक हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के स्कॉट एडवर्ड्स, कह डाली यह बड़ी बात

By Twinkle Chaturvedi On October 27th, 2022
IND vs NED: "भारत के खिलाफ जीतना मुश्किल हैं"- शर्मनाक हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के स्कॉट एडवर्ड्स, कह डाली यह बड़ी बात

स्कॉट एडवर्ड्सः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 27 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला भारत (INDIA) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड (SYDNEY CRICKET GROUND) में खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के 51 रन और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के 62 रनों की नाबाद पारी की मदद से 179 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते नीदरलैंड्स आज 123 रन ही बना पायी।

भारत ने 56 रनों से यह मुकाबला जीतकर टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं। टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार के बाद नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

यह एक शानदार अनुभव था- स्कॉट एडवर्ड्स

नीदरलैंड्स की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही आज खराब थी, भारत जैसे मजबूत टीम के आगे आज उनकी एक भी नहीं चली। बांग्लादेश से हारने के बाद टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी हार नीदरलैंड्स को भारत से झेलनी पड़ी हैं। जिसके बाद टीम का अब वर्ल्ड कप में आगे का सफर मुश्किल हैं। इस हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा-

“निश्चित रूप से सबसे शोरगुल वाला  कुछ मंत्र जो चारों ओर घूम रहे थे, कभी-कभी खिलाड़ियों से बात करना मुश्किल हो जाता था, लेकिन यह एक शानदार अनुभव था। हम यहां जीतने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आए हैं, लेकिन इस तरह के पक्षों के खिलाफ आपको पैसे देने होंगे या वे आपको भुगतान करेंगे।”

विराट और सूर्या को लेकर क्या बोले स्कॉट एडवर्ड्स

भारतीय बल्लेबाजी आज शानदार थी विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी के चलते आज भारत ने 179 रनों का स्कोर छुआ था। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बारे में बात करते हुए नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा-

“जिस तरह से उन दोनों बल्लेबाजों ने अंत में खेला और उन्हें 180 तक ले गए, यह हमेशा मुश्किल होने वाला था। हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अगर आपको विकेट नहीं मिलते हैं और उनके पास बल्लेबाजी क्रम है, तो उन्हें रोकना हमेशा मुश्किल होगा। यह बड़ा और बेहतर होता जाता है, है ना। इसे (पाकिस्तान का खेल) देख रहे हैं और उम्मीद है कि हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।”

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम नीदरलैंड्स, स्कॉट एडवर्ड्स,