SCO vs ZIM: क्रेग एरविन ने अर्धशतकीय पारी खेल स्कॉटलैंड को 5 विकटों से रौंदा, सुपर-12 में ली धमाकेदार एंट्री

By Twinkle Chaturvedi On October 21st, 2022
SCO vs ZIM: जिम्बाब्वे कप्तान क्रेग एरविन ने अर्धशतकीय पारी खेल स्कॉटलैंड को 5 विकटों से रौंद कर, सुपर-12 में ली धमाकेदार एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 21 अक्टूबर को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला स्कॉ’लैंड (SCOTLAND) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से बल्ंडस्टोन ऐरेना (BLIUNDSTONE ARENA) में खेला जा रहा था। स्कॉटलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की सटीक गेंदबाजी के चलते स्कॉटलैंड 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना पाई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने कप्तान क्रेग एरविन (CRAIG ERVINE) की शानदार पारी के चलते मैच 5 विकटों से जीत लिया हैं और सुपर-12 में अपनी जगह भी बना ली हैं।

जॉर्ज मंशी की अर्धशतकीय पारी के चलते 132 रनों पर पहुंची थी स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन यह फैसला पूरा उलटा पड़ता हुआ नजर आया क्योंकि ओपनर जॉर्ड मंशी (GEORGE MUNSEY) के अलावा आज किसी का बल्ला नहीं चला। टीम का पहला विकेट मात्र 5 रन पर ही गिर गया था।  सारे बल्लेबाज जिम्बाब्वे की गेंदबाजी के आगे विकेट खोते हुए नजर आए। कप्तान रिची बैरिंगटन (RICHIE BERRINGTON) खुद 13 रन पर आऊट हो गए।

जॉर्ज ने आज 51 गेंदो में 7 चौको की मदद से 54 रनों की पारी खेली। जिसने टीम को बहुत मदद की इसी के साथ कैलम मैकलॉड (CALUM MACLEOD) ने भी 25 रनों से टीम को योगदान देने की कोशिश की। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों द्वारा आज शानदार शो देखने को मिला, टेंडई चतारा (TENDAI CHATARA) ने अपने 4 ओवरो में 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। नंगरावा ने 2 विकेट, मुजाराबानी और सिंकदर रज़ा ने 1-1 विकेट से स्कॉटलैंड की पारी को 132 रनों पर ही रोक दिया।

कप्तान क्रेग एरविन के सामने नहीं चल पाई स्कॉटलैंड

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को शुरूआती झटके लगे जब टीम ने मात्र 7 रन पर 2 विकेट खो दिए थे। लेकिन यहां से ओपनिंग के लिए उतरे कप्तान क्रेग एरविन (CRAIG ERVINE) ने जिम्मेदारी लेते हुए अर्धशतकीय पारी खेल टीम को सुपर-12 में पहुंचाने में मदद की। कप्तान क्रेग ने 54 गेंदो में 6 चौकों की मदद से 58 रनों की पारी खेली।

जिम्बाब्वे के शानदार खिलाड़ी सिंकदर रज़ा (SIKANDER RAZA) ने भी 23 गेंदो में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रनो की पारी खेल टीम को अच्छो पोजिशिन पर लाकर खड़ा कर दिया। अंत में मिल्टन शुंभा (MILTON SHUMBA) के11 रन और रेयॉन बर्ल (RYAN BURL) के 9 रनों के चलते जिम्बाब्वे ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकटों से जीत दर्ज कर सुपर-12 में जगह बना ली हैं।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे,
Exit mobile version