घरेलू क्रिकेट के सर डॉन ब्रैडमैन कहे जाने वाले खिलाड़ी के साथ बीसीसीआई ने की नाईंसाफी, नहीं दे रहे टीम में मौका

By Adeeba Siddiqui On January 15th, 2023
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (सरफराज खान)

सरफराज खान: बीसीसीआई द्वारा 13 जनवरी को देर रात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा की गई. भारत और ऑस्ट्रेलिया को एक दूसरे के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और बीती रात बीसीसीआई ने जिस स्क्वाड की घोषणा की है वो इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों की स्क्वाड है. बीसीसीआई द्वारा चयनित गई स्क्वाड में कई युवाओं को मौका दिया गया है.

स्क्वाड ने सूर्यकुमार यादव को मौका मिला है तो वहीं ईशान किशन को भी लंबे इंतजार के बाद जगह मिली है. लेकिन इस स्क्वाड में एक खिलाड़ी ऐसा है जिसे जगह नहीं मिली है. लंबे समय के इंतजार और अच्छे प्रदर्शन के बाद भी इस खिलाड़ी को स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया है. चलिए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में.

लंबे समय से बना हुआ है फॉर्म

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान का फॉर्म देखा जाए तो वो पिछले तीन सालों से बेहतरीन बना हुआ है. उनके द्वारा है मैच में किफायती प्रदर्शन देखने मिला है और उन्होंने हमेशा अपने आप को साबित किया है. साल 2019–20 रणजी ट्रॉफी में इनके आंकड़ें देखे जाए तो इन्होंने 6 मैच खेले थे जिसमें इनके द्वारा 928 रनों की पारी खेली गई थी. इस दौरान उनका औसत देखा जाए तो वो 154.66 का रहा था. वहीं इसी के साथ सरफराज खान ने इस दौरान 3 शतकीय पारी खेली थी और दो अर्धशतकीय पारी.

इसके बाद पिछले साल रणजी ट्रॉफी में सरफराज ने कमाल करते हुए सीजन में सबसे अधिक रन जड़ने वाले बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया था. साल 2021–22 सीजन ने इन्होंने 6 मैच खेले थे जिसमें इन्होंने 122.75 की औसत के साथ 982 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक भी देखने मिले थे. वहीं हाल में साल 2022–23 रणजी ट्रॉफी में भी इनका दमखम जारी है. लेकिन इन सब के बाद भी भारतीय चयनकर्ता इन्हें लागतार नजर अंडा लिए जा रहे हैं.

डॉन ब्रेडमैन से की जाती है तुलना

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन से भी की जाती है. अब तक उन्होंने भारत के घरेलू मैचों में अपना कहर बरपाया है और हर बार टीम के लिए किफायती प्रदर्शन किया है. सरफराज खान क्रिकेट की दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जो बेहतरीन औसत के साथ रन बनाने की क्षमता रखते हैं. उनका औसत 80.47 का रहा है.

उनसे ऊपर इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन हैं, जिनका औसत 95.14 का है.अब तक सरफराज खान ने 36 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें उनके द्वारा 3380 रन जड़े गए हैं. इसदौरान उनके बल्ले से करीबन 12 शतकीय पारी निकली है और 9 अर्धशतकीय पारी. इतनी जबरदस्त प्रतिभा के बाद भी सरफराज खान लंबे समय से भारतीय टीम में मौके की आस में हैं लेकिन अब तक चयनकर्ताओं ने उन्हें ये मौका नहीं नसीब कराया है.

Tags: सरफराज खान,