IPL 2022: इरफान पठान ने उठाया संजू सैमसन की कप्तानी पर सवाल, बताया इस गलती के कारण हारी राजस्थान रॉयल्स

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान (IRFAN PATHAN) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) की कप्तानी पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) की हार के लिए संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को जिम्मेदार बताया है। बता दें आईपीएल 2022 (IPL 2022) का शनिवार को 44वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR)और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया था। इसमें मुंबई इंडियंस (MI) ने जीत दर्ज की थी।
मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

आईपीएल (IPL) के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 158 रन बनाए थे। जिसमें जोस बटलर (JOS BATTLER) ने शानदार पारी खेलते हुए 52 गेंद पर 67 रन बनाए थे।
बाद में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) ने मैच को जीत लिया था। मैच में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने 39 गेंद पर 51 रन बनाए थे। इसी दौरान मैच के 7वें ओवर का जिम्मा कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने डेरिल मिचेल (DARYL MITCHELL) को दे दिया था। मिचेल के 1 ओवर में 20 रन चले गए थे जबकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का ओवर बाकी था।
इरफान पठान ने कहा कि 7वां डेरिल मिचेल से क्या था कराने का लॉजिक

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान (IFRAN PATHAN) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट कर 7वें ओवर डेरिल मिचेल (DARYL MITCHELL) को दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इरफान पठान का मानना है कि उन्हें मिचेल के अलावा ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT) की तरफ जाना चाहिए था क्योंकि उनके कोटे का एक ओवर बाकी था। बोल्ट ने 3 ओवर में 26 रन देते हुए एक अहम विकेट अपने नाम किया। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ट्रेंट बोल्ट से एक ओवर जा सकते थे पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिस पर इफान पठान IRFAN PATHAN) ने ट्वीट में लिखा कि
“अभी भी डेरिल मिचेल को 7वां ओवर फेंकने के पीछे के तर्क को समझने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट ने अपना 4 ओवर का कोटा पूरा नहीं किया।”
यहां पढ़े ट्वीट…
Still trying to understand the logic behind bowling Daryl Mitchell the 7th over. Trent Boult didn’t finish his quota of 4 overs.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 30, 2022
Tags: इरफ़ान पठान, ट्रेंट बोल्ट, राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन,
