INDA vs NZA: लगातार नजरअंदाज हो रहे संजू सैमसन को अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इंडिया-ए के कप्तान बन मचाएंगे तहलका

By Twinkle Chaturvedi On September 16th, 2022
INDA vs NZA: लगातार नजरअंदाज हो रहे संजू सैमसन को अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इंडिया-ए के कप्तान बन मचाएंगे तहलका

संजू सैमसनः इंडिया-ए (INDIA A) टीम हाल ही में न्यूजीलैंड (NEWZEALAND A) के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं। इसके बाद इंडिया-ए न्यूजीलैंड-ए के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलने वाली हैं। जिसके लिए आज बीसीसीाई (BCCI)  द्वारा टीम की घोषणा कर दी गई हैं।

भारतीय टीम में लगातार नजरअंदाज करे जाने वाले खिलाड़ी संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को इंडिया-ए का कप्तान नियुक्त किया गया हैं। साथ ही टीम में राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI), पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) , रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) और ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

संजू सैमसन चुने गए इंडिया-ए के कप्तान

भारतीय टीम के खिलाड़ी संजू सैमसन (SANJU SAMSON) जो मिले मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी भारतीय टीम के स्थाई प्लेइंग 11 में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2022 में संजू सैमसन के सिलेक्ट ना होने पर फैंस भड़कते दिखे थे। लेकिन अब संजू को इंडिया-ए टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया हैं।

संजू अब न्यूजीलैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD), रजत पाटिदार (RAJAT PATIDAR) जैसे खिलाड़ी जो टेस्ट सीरीज में भी खेलते हुए नजर आए हैं। य़ह खिलाड़ी भी 16 सदस्यीय टीम में शामिल हैं।

 पृथ्वी, शार्दुल और कुलदीप यादव को मिली टीम में जगह

न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ वनडे मैचों के लिए इंडिया-ए टीम में पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV), शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR), उमरान मलिक (UMRAN MALIK) जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली हैं। कुलदीय यादव जैसे खिलाड़ी को तो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शामिल करने की बात कही जा रही थी। लेकिन उन्हें इंडिया-ए टीम में जगह मिली हैं।

न्यूजीलैंड-ए और इंडिया-ए तीन मैच वनडे शेड्यूल

22 सितंबर 2022  एम.ए चिंदबरम स्टेडियम चेन्नई

25 सितंबर 2022 एम.ए चिंदबरम स्टेडियम चेन्नई

27 सितंबर 2022 एम.ए चिंदबरम स्टेडियम चेन्नई

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए भारतीय-ए टीम

पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा।

Tags: इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, संजू सैमसन,