संजय मांजरेकर कमेंट्री की दुनिया से हो गए हैं चर्चित नाम, उनकी खूबसूरत पत्नी की हो रही है चर्चा

By Tanu Chaturvedi On March 14th, 2023
संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हैं। उनके क्रिकेट की सभी तारीफ करते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेला है। आपको बता दें कि उन्होंने 1987 से 1996 के बीच 37 टेस्ट मैच और 74 वनडे मैच खेले हैं। संजय मांजरेकर ने इस दौरान 1992 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में हुए आईसीसी विश्व कप और 1996 में भारत-पाकिस्तान-श्रीलंका में खेले गए आईसीसी विश्व कप में भी हिस्सा लिया।

कमेंट्री की दुनिया में रखे थे कदम

वह टीम इंडिया के लिए दाएं हाथ की बल्लेबाजी करते थे। क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद संजय मांजरेकर ने क्रिकेट कमेंट्री करना शुरू किया। क्रिकेट कमेंट्री करने वाले संजय मांजरेकर का जन्म 12 जुलाई 1965 को मैंगलोर कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने 1987 से लेकर 1996 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेला था। वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के साथ ही घरेलू मैच भी खेल चुके हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में भी वह शानदार तरीके से खेल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Manjrekar (@sanjaysphotos)

सन्यास लेने के बाद भी चर्चा में रहे थे मांजरेकर

पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, संजय मांजरेकर ने क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में काम करना शुरू किया था। अप्रैल 2017 में आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टिप्पणी करते हुए, भारतीय मीडिया द्वारा यह बताया गया कि मांजरेकर ने पोलार्ड को “ब्रेनलेस” कहा था। 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान, मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा  को ‘बिट्स एंड पीस प्लेयर’ कहकर उनकी आलोचना की थी।

2021 में, ट्विटर यूजर्स द्वारा शेयर किए गए संदेशों में मांजरेकर को अपनी अंग्रेजी का मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया था। संजय मांजरेकर अक्सर सोशल मीडिया पर कई बातों को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। वहीं, कई बार मांजरेकर अपने बयानों के कारण भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह अपने कुछ शोज भी करते हैं, इसको लेकर चर्चा में रहते हैं।

Tags: संजय मांजरेकर,