भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टी20 विश्वकप (T20 World Cup) में अपनी चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाएंगे. बुमराह के न होने से टीम इडिया को एक बड़ा झटका लगा है. बुमराह अब अपने इलाज के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को बाहर से सपोर्ट करेंगे. हालांकि उनकी पत्नी संजना गणेशन टीम इंडिया को सपोर्ट करने ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं.
संजना गणेशन जाएंगी ऑस्ट्रेलिया

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने के लिये उड़ान भर चुकी है. संजना ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के जरिये दी. संजना सभी मैचों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की तरफ से कवर करती नजर आएंगी. इसके साथ संजना ने ट्वीटर पर एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें उन्हें फ्लॉइट पर बैठे हुए देखा जा सकता है.
संजना गणेशन आईसीसी की ओर से है हिस्सा

दरअसल जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन आईसीसी की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 विश्वकप का हिस्सा है. संजना मैचों को कवर करने के साथ प्लेयर्स के इंटरव्यू भी करती है. वो पिछले कई सालों से आईसीसी इवेंट्स का अंग रही है. संजना गणेशन इससे पहले भी आईसीसी के कई इवेंट्स में इस काम की जिम्मेदारी को निभा चुकी है.
संजना ग्राउंड के अंदर और बाहर दोनों ही जगह को अपने इस काम को बेहतर ढंग से करती हुई नजर आती है.
बता दें कि कि संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के पति जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) तीसरे बार अपनी चोट के चलते टीम का हिस्सा बनने से चूक गये है. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि बुमराह की कमी को किस तरह से मैनेज किया जाता है.
इसे भी देखें Jasprit Bumrah का भारतीय टीम में ना होना साबित हो सकता है बड़ा वरदान, इसके 3 बड़े कारण अब आए सामने

