दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ी संदीप लामिछाने को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में थे फरार

By Akash Ranjan On October 7th, 2022
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ी संदीप लामिछाने को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में थे फरार

नेपाल क्रिकेट टीम (Nepal Cricket Team) के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को काठमांडू (Kathmandu) के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, पूर्व कप्तान पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है, लंबे समय बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

वहीं इससे पहले संदीप ने खुद पर लगे दुष्कर्म के आरोपों (Sandeep Lamichhane Case) को निराधार बतायाथा लेकिन बाद में सरेंडर करने के लिए भी तैयार हो गए थे। बता दें कि, जब उन पर ये आरोप लगे तो उस समय तक वो नेपाल छोड़ चुके थे और केन्या में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि वो सरेंडर के लिए तैयार हैं और 6 अक्टूबर को नेपाल पहुंचेंगे।

संदीप लामिछाने को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि संदीप लामिछाने (Sandeep Lamicchane) पर जब एक नाबालिग का रेप करने का आरोप लगा था तो, वह उस समय नेपाल में नहीं थे और केन्या में क्रिकेट खेल रहे थे। हालांकि वह काफी समय तक नेपाल वापस आए ही नहीं। जिसके बाद इस स्टार नेपाली क्रिकेटर के खिलाफ नेपाल पुलिस ने 8 सितंबर को अरेस्ट वॉरेंट जारी कर दिया।

इतना ही नहीं बल्कि संदीप को फरार भी माना जा रहा था क्योंकि उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। ग़ौरतलब है कि पुलिस को ऐसे में लामिछाने को अपनी हिरासत में लेने के लिए इंटरपोल की सहायता लेनी पड़ी।

संदीप लामिछाने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए किया सरेंडर

22 वर्षीय संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) ने सोशल मीडिया के फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सरेंडर करने का एलान किया था। उन्होंने 6 अक्टूबर को पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की पुष्टी की थी कि वह नेपाल वापस लौट रहे हैं।

इतना ही नहीं बल्कि संदीप ने पोस्ट के माध्यम से इस बात को भी सबके सामने रखा कि उन्होंने सरेंडर करने के बारे में नेपाल पुलिस को खुद लिखित रूप में जानकारी दी है। संदीप (Sandeep Lamichhane) ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा,

“मैं काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशल एयर पोर्ट पर सुबह 10:00 बजे लैंड करूंगा। मैंने इस बारे में पहले ही पुलिस को लिखित रूप में जानकारी दे दी है। मैंने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस से मेरे वकील की मौजूदगी के लिए अनुरोध किया है। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। न्याय की जीत होगी।”

आखिर आखिर क्या है पूरा मामला?

17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने इस बात का खुलासा किया कि वह नेपाक के घातक लेग स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) की बहुत बड़ी फैन थी। ऐसे में वह सोशल मीडिया के जाने-माने प्लेटफॉर्म्स व्हाट्सप्प और स्नैपचैट के ज़रिए खिलाड़ी से बात करती थी। इतना ही नहीं बल्कि नाबालिग ने बताया कि लामिछाने ने ही पहले मिलने के लिए कहा था।

लड़की ने इस बात का भी दावा किया है कि संदीप ने एक नहीं बल्कि दो बार उनका रेप किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि काठमांडू के एक होटल में उनके साथ इस जुर्म को अंजाम दिया गया है। वहीं नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच भी की गई। जिसमें पुष्टी होने के बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके साथ ही पुलिस ने एक स्टेटमेंट के दौरान कहा कि 21 अगस्त को इस घटना को अंजाम दिया गया था।

Tags: नेपाल क्रिकेट टीम, नेपाल पुलिस, संदीप लामिछाने,