IPL 2022, LSG vs GT, STAT: इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, राशिद खान ने रच दिया ऐसा इतिहास, जो दिग्गज भी नहीं कर सके

एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 57वां मुकाबला खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) एक दूसरे के खिलाफ थी. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 20 ओवर में 144 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) नहीं कर पायी और 62 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. वहीं राशिद खान (RASHID KHAN) ने इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, राशिद खान ने रच दिया इतिहास

IPL 2022, LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने एकतरफा मुकाबले में लखनऊ को 62 रनों से हराया, राशिद खान बने टीम के हीरो
1. लखनऊ सुपरजांयट और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने आईपीएल में अब तक 2 बार खेला है. दोनों ही बार गुजरात ने जीत दर्ज की है.
2. गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2022 की प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बन गई हैं.
3. राशिद खान (RASHID KHAN) ने आज 4 विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए हैं.
4. शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने आज आईपीएल में 15वां अर्धशतक लगाया है.

5. गुजरात टाइटंस के लिए #3 पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज
विजय शंकर (VIJAY SHANKAR)- 4 पारियां
साईं सुदर्शन – 4 पारियां
हार्दिक पांड्या – 3 पारियां
मैथ्यू वेड – आज रात
6. शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने आज इस सीजन में चौथा अर्धशतक लगाया है.
7. पिछले 5 मैचों में जीत का अंतर
75 रन
67 रन
91 रन
52 रन
62 रन

8. 2022 में टी20 में सर्वाधिक विकेट
राशिद खान 40 (27 मैच)
संदीप लामिछाने 38 (23 मैच)
ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) 34 (19 मैच)
जेसन होल्डर 29 (17 मैच)
9.आईपीएल में राशिद खान के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
4-24 वी एलएसजी 2022
3-7 वी डीसी 2020
3-12 वी पीबीकेएस (PBKS) 2020
